अपडेटेड 25 December 2025 at 07:08 IST
Aaj Ka Rashifal 25 December 2025: आज मेष, धनु और मीन समेत इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, पढ़ें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 25 December 2025: आज गुरुवार के दिन किन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 25 December 2025: ज्योतिष शास्त्र में सभी राशियों के लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं हर राशि के स्वामी ग्रह भी अलग-अलग हैं। जिससे ग्रहों की चाल में जब परिवर्तन होता है तो इसका असर व्यक्ति पर पड़ता है। अब ऐसे में आज गुरुवार का दिन है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। आज का दिन किन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि वालों का दिन
मेष राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम बनने लग जाएंगे। आपकी सभी विरोधी परास्त होंगे। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
वृषभ राशि वालों का दिन
वृषभ राशि वालों का दिन तरक्की से भरा रहने वाला है। आज आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मिथुन राशि वालों का दिन
मिथुन राशि वालों का दिन आज व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। आपके खर्च भी बढ़ेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें।
Advertisement
कर्क राशि वालों के दिन
कर्क राशि वालों का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। काम में सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि वालों का दिन
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन ध्यान केंद्रित करने का है। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है।
Advertisement
कन्या राशि वालों का दिन
कन्या राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सभी शत्रु परास्त होंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। आज आप काम में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं।
तुला राशि वालों का दिन
तुला राशि वालों का दिन मान-सम्मान से भरा रहने वाला है। आज आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है।
वृश्चिक राशि वालों का दिन
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी से भरा रह सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज किसी को पैसे उधार देने से बचें।
धनु राशि वालों का दिन
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है और आपको आज मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं।
मकर राशि वालों का दिन
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन एनर्जी से भरा रहने वाला है। आप कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें।
कुंभ राशि वालों का दिन
कुंभ राशि वाले जातक आज किसी भी काम को सावधानी से करें। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। वाणी पर संयम बरतें।
मीन राशि वालों का दिन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक पक्ष में मजबूती लेकर आया है। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। आज आप पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 25 December 2025 at 07:08 IST