अपडेटेड 15 March 2026 at 13:49 IST
Surya Gochar 2026: मीन राशि में सूर्य करने जा रहे हैं गोचर, इन 4 राशियों के लिए 1 महीना है गेमचेंजर
Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव जल्द ही मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य देव का राशि परिवर्तन एक अत्यंत महत्वपूर्ण खगोलीय और आध्यात्मिक घटना मानी जाती है। 14 मार्च 2026 को सूर्य कुंभ राशि से निकलकर अपने मित्र ग्रह गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं।
सूर्य का यह गोचर 'मीन संक्रांति' के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य जब मीन राशि में होते हैं, तो इसे 'खरमास' की समाप्ति और नई ऊर्जा के संचार का प्रतीक माना जाता है।
आगामी एक महीना सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन 4 विशेष राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह गोचर किसी 'गेमचेंजर' से कम नहीं होने वाला है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य गोचर शुभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी और पदोन्नति के योग बनेंगे। प्रभावशाली लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा, जो भविष्य में बड़े निवेश के काम आएगा।
मिथुन राशि राशि वालों के लिए सूर्य गोचर शुभ
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य दसवें भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष में दसवें भाव का सूर्य 'दिग्बली' होता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपको लीडरशिप रोल मिल सकता है। समाज में आपका कद बढ़ेगा और आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा।
Advertisement
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य गोचर शुभ
वृश्चिक राशि के लिए सूर्य का गोचर पांचवें भाव में होने जा रहा है। यह समय आपकी रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता को निखारेगा। छात्रों के लिए यह समय वरदान जैसा है, एकाग्रता बढ़ेगी।संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शेयर बाजार या सट्टे से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है।
ये भी पढ़ें - LPG Saving Tips: गैस की मारामारी के बीच जरूर फॉलो करें ये टिप्स, 2 महीने तक चलेगा आपका सिलेंडर
Advertisement
धनु राशि वालों के लिए रहेगा शुभ
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य चौथे भाव में गोचर करेंगे। नया घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। घर में चल रहे कलह समाप्त होंगे और माता का सहयोग प्राप्त होगा।आप अपने भविष्य को लेकर अधिक स्पष्ट और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 13:47 IST