अपडेटेड 15 March 2026 at 12:44 IST
LPG Saving Tips: गैस की मारामारी के बीच जरूर फॉलो करें ये टिप्स, 2 महीने तक चलेगा आपका सिलेंडर
LPG Saving Tips: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहीं जंग के कारण गैस की दिक्कत बढ़ गई है और इससे कई होटल बंद हो रहे हैं। अब ऐसे में अगर आप गैस की बचत करना चाहते हैं तो हम आपको इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

LPG Saving Tips: आज के समय में रसोई गैस यानी LPG की कीमतें और उसकी उपलब्धता एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। बढ़ती मांग के कारण गैस के दामों में होने वाला इजाफा आम आदमी के बजट को बिगाड़ देता है। ऐसे में सिलेंडर को लंबे समय तक चलाना न केवल आपके पैसों की बचत करता है, बल्कि गैस की किल्लत के समय आपको मानसिक शांति भी देता है।
अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि आपका गैस सिलेंडर बहुत जल्दी खत्म हो जाता है, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे कारगर कुकिंग टिप्स लाए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने सिलेंडर की बचत कर सकते हैं और लंबे समय तक चला सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
कुकिंग से पहले करें पूरी तैयारी
ज्यादातर लोग गैस जलाने के बाद सब्जियां काटना या मसाले ढूंढना शुरू करते हैं। इससे काफी गैस बर्बाद होती है। गैस तभी जलाएं जब आपकी सारी सामग्री कटी हुई सब्जियां, धुली हुई दाल, मसाले तैयार हो। इसे 'प्री-कुकिंग प्रिपरेशन' कहते हैं, जो गैस की खपत को 10-15% तक कम कर सकती है।
ढककर पकाएं खाना
खाना पकाते समय बर्तन को हमेशा ढक्कन से ढक दें। इससे भाप बाहर नहीं निकलती और खाना जल्दी पकता है। बिना ढके खाना पकाने में तीन गुना ज्यादा ऊर्जा और समय खर्च होता है। साथ ही, कोशिश करें कि चौड़े मुंह वाले बर्तनों का इस्तेमाल करें ताकि आंच बर्तन के पेंदे तक ही सीमित रहे।
Advertisement
प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें
दाल, चावल या सख्त सब्जियां पकाने के लिए प्रेशर कुकर से बेहतर कुछ नहीं है। यह खुले बर्तन की तुलना में 70% तक गैस बचा सकता है। इसके अलावा, खाना पकाने से कुछ देर पहले दाल या चावल को पानी में भिगो दें। भीगे हुए अनाज बहुत जल्दी पक जाते हैं।
आंच को रखें धीमा या मध्यम
तेज आंच पर खाना पकाने से बर्तन के चारों ओर से ऊर्जा बर्बाद होती है। वैज्ञानिक रूप से भी धीमी आंच पर पका हुआ खाना ज्यादा पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है। एक बार जब बर्तन गर्म हो जाए, तो आंच को मध्यम या सिम पर कर दें।
Advertisement
बर्नर की सफाई है जरूरी
अगर आपके बर्नर की लौ पीली या नारंगी रंग की दिख रही है, तो समझ लीजिए कि बर्नर गंदा है और गैस बर्बाद हो रही है। बर्नर को आप पूरी तरह से पुराने टूथब्रश और नींबू या फिर सिरके के घोल से साफ करें ताकि आंच सही से लगे।
फ्रिज की चीजों को सीधा गैस पर न रखें
अक्सर हम दूध या सब्जी फ्रिज से निकालकर तुरंत गर्म करने लगते हैं। ठंडी चीजों को सामान्य तापमान पर आने में ज्यादा ऊर्जा लगती है। इसलिए, उन्हें पकाने से कम से कम 1-2 घंटे पहले बाहर निकाल कर रख दें।
पानी की मात्रा का ध्यान रखें
खाना बनाते समय जरूरत से ज्यादा पानी न डालें। अतिरिक्त पानी को सुखाने में गैस की बहुत ज्यादा बर्बादी होती है। उतनी ही मात्रा में पानी लें जितनी पकने के लिए जरूरी हो।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 12:44 IST