अपडेटेड 11 November 2025 at 10:57 IST

Surya Gochar 2025: 16 नवंबर को सूर्य करने जा रहे हैं वृश्चिक राशि में गोचर, इन 4 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली; मिलेंगे नए अवसर

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Surya Gochar 2025
Surya Gochar 2025 | Image: Freepik

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। जब भी ग्रहों की चाल में बदलाव होता है तो इसका असर व्यक्ति के दैनिक जीवन पर पड़ता है। वहीं सूर्य का राशि परिवर्तन 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। इससे असर व्यक्ति की भावनाएं, कार्यक्षेत्र, पैसा और शोहरत पर पड़ता है। वहीं सूर्य की गुप्त ऊर्जा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। 

आपको बता दें, 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनपर इसका असर पड़ सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सिंह राशि पर असर 

सूर्य राशि का वृश्चिक राशि में गोचर से सिंह राशि के जातकों के जीवन में सुख-शांति और मान-सम्मान आएगा। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आपको कम मेहनत में अधिक फल मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। आपकी वाणी से सभी खुश होंगे।

वृश्चिक राशि पर असर 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर, पद-प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र में सफलता लेकर आया है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको अपने काम से काम रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

Advertisement

धनु राशि पर असर 

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। मात-पिता का सहयोग मिलेगा। आपके सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Winter Food Tips: सर्दियों का सुपरफूड है ये एक चीज, एक बार खा लेंगे तो बीमारियों से रहेंगे कोसो दूर 

Advertisement

मीन राशि पर असर 

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर सफलता लेकर आया है। आपके जीवन में प्रेम की दस्तक हो सकती है। आपके दिनचर्या की शुरुआत खुशखबरी से होगी। खर्च और तनाव करने से बचें। अगर आप जीवन में कोई परेशानी या असमंजस है तो आप शांति और धैर्य से काम लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 11 November 2025 at 10:57 IST