अपडेटेड 11 November 2025 at 09:16 IST
Winter Food Tips: सर्दियों का सुपरफूड है ये एक चीज, एक बार खा लेंगे तो बीमारियों से रहेंगे कोसो दूर
Winter Food Tips: सर्दियों में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। इसलिए आप सर्दियों में गराड़ू विशेष रूप से खाएं। ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आइए इस लेख में इसे खाने के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Winter Food Tips: जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरु होता है, वैसे ही बाजारों में एक खास कंद दिखने लगता है, जिसे गराड़ू कहते हैं। यह जमीन के भीतर उगने वाला एक सुपरफूड है। जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यह किसी औषधि से कम नहीं मानी जाती है। इसकी गर्म तासीर और ढेर सारे पोषक तत्वों के कारण इसे 'सर्दियों का राजा' भी कहा जाता है।
अगर आप इस मौसम में अपनी सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं और बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो गरमा-गरम, चटपटे गराडू को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि गराडू खाने के क्या-क्या फायदे हैं?
गराडू क्यों है सर्दियों का सुपरफूड?
गराडू में एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. ये तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं और पेट से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करते हैं। आमतौर पर उबालकर या तलकर चटपटा मसाला और नींबू डालकर चाट के रूप में खाया जाता है। यह दिखने में शकरकंद जैसा लग सकता है, लेकिन इसका स्वाद आलू की तरह होता है। यह सिर्फ एक स्वादिष्ट स्नैक नहीं, बल्कि पोषक तत्वों का खजाना है।
गराडू पालन को करता है मजबूत
गराडू फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, अपच और गैस को दूर करने में मदद करता है। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है और पेट अच्छी तरह से साफ़ होता है।
Advertisement
गराडू सर्दी-खांसी से बचाता है
ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। गराडू में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। एक मडबूत इम्यूनिटी आपको मौसमी बीमारियों से बचाती है।
हड्डियों के लिए असरदार है गराडू
गराडू में कैल्शियम, फास्फोरस और मैंगनीज मौजूद होते हैं। कैल्शियम आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है।
Advertisement
गराडू शरीर को देता है गर्माहट
गराडू की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसे सर्दियों के लिए इतना फायदेमंद है कि इसे खाने से तुरंत गर्माहट मिलती है।
ये भी पढ़ें - Tuesday Chalisa: आज मंगलवार के दिन करें इस अष्टक का पाठ, मंगलदोष का प्रभाव होगा दूर; सभी कार्यों में मिलेगी सफलता
गराडू को कैसे खाएं?
इसे उबालकर या तलकर नींबू का रस और हरा धनिया डालकर खाएं।
आप इसे भूनकर भी खा सकते हैं।
गराडू को आप सुबह या दोपहर में खाएं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 11 November 2025 at 08:36 IST