Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य करने जा रहे हैं महागोचर, 17 सितंबर से इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय; पैसों की तंगी होगी दूर
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा, आत्मा और प्रशासनिक क्षमता के कारक सूर्य देव 17 सितंबर 2026 को सिंह राशि से निकलकर अपनी मित्र राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। इस महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना को 'कन्या संक्रांति' कहा जाता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

17 सितंबर 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह से निकलकर अपनी मित्र राशि कन्या में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस परिवर्तन को कन्या संक्रांति कहा जाता है। आत्मा, पिता, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक अधिकार के कारक सूर्य देव 17 अक्टूबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस गोचर की सबसे खास बात यह है कि कन्या राशि में पहले से मौजूद बुध ग्रह के साथ सूर्य की युति होगी, जिससे अत्यंत शुभ 'बुधादित्य राजयोग' का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं।
मेष राशि
छठे भाव में सूर्य का यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यस्थल या व्यवसाय में विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है। पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी और आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
सिंह राशि
आपकी राशि के स्वामी सूर्य का दूसरे भाव में जाना आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है और धन संचय करने में सफलता मिलेगी। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी साख मजबूत होगी। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे और उनका पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
ग्यारहवें भाव में सूर्य का गोचर आपकी आमदनी के नए स्रोत खोलेगा। कई स्रोतों से धन का आगमन होगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे और निवेश से भारी मुनाफा होगा। ऑफिस में अधिकारियों और सीनियर्स का पूरा समर्थन प्राप्त होगा।
Advertisement
धनु राशि
दसवें भाव में सूर्य का यह गोचर करियर में बड़ी सफलता का संकेत है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन, इंक्रीमेंट या मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी और बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा।
मकर राशि
नवम भाव में सूर्य का प्रवेश आपके सोए हुए भाग्य को जगाने का काम करेगा। हर काम में किस्मत का साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार और नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं बेहद शुभ साबित होंगी। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों के लिए यह समय स्वर्णिम रहेगा।