South Direction Vastu: घर की दक्षिण दिशा में बस ये 3 सस्ती चीजें रख दें, धन बरसेगा और हमेशा रहेगी पॉजिटिविटी
दक्षिण दिशा में कौन सी 3 वस्तुएं रखें ताकि घर में समृद्धि और खुशहाली आए। Vastu शास्त्र के मुताबिक ये वस्तुएं रखना काफी सही रहता है। साथ ही आपको सही दिशा के बारे में भी पता होना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

South Direction Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक हर एक दिशा की अपनी खुद की एक खास एनर्जी और प्रभाल होता है। उत्तर‑पूर्व को अक्सर धन‑संपदा की दिशा माना जाता है, वहीं, दक्षिण‑पश्चिम दिशा भी शक्ति और समृद्धि लाने वाली मानी जाती है। दक्षिण दिशा में सही वस्तुएं रखने से घर में पॉजिटिव बढ़ती है और सभी नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है।
फीनिक्स पक्षी की तस्वीर
हिंदू पौराणिक कथाओं में फीनिक्स (गरुड़) को शक्ति, पुनर्जन्म और खतरे को कम करने का प्रतीक माना जाता है। साथ ही दक्षिण दिशा में फीनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाने से घर में शुभता और आर्थिक समृद्धि आती है। बतादें फीनिक्स की तस्वीर को लिविंग रूम या फिर मेन गेट के दक्षिण भाग में लगाना चाहिए, यह ऊर्जा को उन्नत करता है और वित्तीय लाभ को बुलावा देता है।
झाड़ू रखने का सही नियम
वास्तु शास्त्र में झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है, इसलिए इसे सम्मानपूर्वक रखना जरूरी है। उत्तर‑पूर्व में झाड़ू रखने से धन की हानि हो सकती है, जबकि इसे दक्षिण दिशा में रखने से घर में खुशहाली और धन बढ़ता है।
जेड प्लांट का स्थान
जेड प्लांट को मनी प्लांट भी कहा जाता है। इसे दक्षिण‑पूर्व या दक्षिण दिशा में रखने से आर्थिक लाभ और समृद्धि में वृद्धि होती है। यह न सिर्फ सौंदर्य बढ़ाता है, बल्कि हवा को शुद्ध करने का काम भी करता है। ऐसे में ये आपके घर की हवा को साफ तो रखेगा ही साथ में इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ेगी
Advertisement
घर में बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी…
वास्तु विशेषज्ञों के मुताबिक, दक्षिण दिशा में फीनिक्स, झाड़ू और जेड प्लांट को सही स्थान पर रखने से घर में स्थिरता, धन और पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बना रहता है। ये उपाय खासकर दक्षिण‑पश्चिम मुखी घरों के लिए अत्यधिक लाभकारी है। दक्षिण दिशा में फीनिक्स पक्षी की तस्वीर, झाड़ू और जेड प्लांट को वास्तु के मुताबिक व्यवस्थित करने से घर में समृद्धि, खुशहाली और स्थिरता आ सकती है। इन सरल उपायों को अपनाकर आप अपने घर को पॉजिटिव ऊर्जा से भर सकते हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।