Bihar CM: कौन होगा मुख्यमंत्री? सरकार बनाने को लेकर बढ़ी हलचल; पहले JDU नेता संजय झा और अब ललन सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात

Bihar CM: बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा था कि बिहार की जनता ने विकास पर भरोसा जताया है। जनता ने प्रचंड बहुमत दिया है, आगे भी काम होगा। बिहार के सीएम के चेहरे वाले सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि कोई वैकेंसी नहीं है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar CM
ललन सिंह, अमित शाह और संजय झा (फाइल फोटो) | Image: आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल

Bihar CM: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत मिलने के बाद अब प्रदेश में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। बिहार में सरकार के गठन को लेकर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के दो वरिष्ठ नेता संजय झा और ललन सिंह दिल्ली पहुंचे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, जदयू के इन दो दिग्गज नेताओं की मुलाकात बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई है। उसके बाद इनकी मीटिंग अमित शाह के आवास पर भी हुई। इसमें बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए।

अमित शाह के साथ ललन सिंह की बैठक

मिली जानकारी के अनुसार, संजय झा के बाद जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) के साथ अमित शाह की मुलाकात हुई है। इसके साथ ही गृह मंत्री शाह के आवास पर एक बड़ी बैठक चल रही है।

बताया गया कि यह बैठक बिहार में एनडीए की जीत और सरकार को बनाने के लिए की जा रही है। इसी बैठक में बिहार के सीएम यानी मुख्यमंत्री को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। अमित शाह के साथ ललन सिंह की इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल हैं।

Advertisement

सीएम पद पर कोई वैकेंसी नहीं है - ललन सिंह

यह बता दें कि आज बिहार की राजधानी पटना में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा  था कि बिहार की जनता ने विकास पर भरोसा जताया है। जनता ने प्रचंड बहुमत दिया है, आगे भी काम होगा।
बिहार के सीएम के चेहरे वाले सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि कोई वैकेंसी नहीं है।

कौन होगा मुख्यमंत्री? 

बिहार में एनडीए की सरकार बनाने को लेकर कवायद तेज हो गई है। इसको लेकर एनडीए में विभिन्न दलों के नेताओं की कई नेताओं के साथ बैठक हो रही है। यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?
हालांकि, बिहार चुनाव के दौरान एनडीए ने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा था, लेकिन अब अगला सीएम कौन होगा, इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। 

Advertisement

NDA को मिलीं हैं 202 सीटों पर बड़ी जीत

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP)भाजपा: 89 सीटों पर जीत
  • जनता दल (यूनाइटेड) (JDU): 85 सीटों पर जीत
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): 19 सीटों पर जीत
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर): 5 सीटों पर जीत
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा : 4 सीटों पर जीत

ये भी पढ़ें - Bihar Government Formation: बिहार में सरकार बनाने की कवायद तेज, बंपर जीत के बाद चिराग पासवान पहुंचे नीतीश कुमार से मिलने, क्या कहा?

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड