अपडेटेड 17 February 2025 at 07:54 IST
Somwar Vrat Ke Niyam: सोमवार के व्रत में भूलकर भी न करें ये गलतियां, भोले बाबा हो सकते हैं नाराज!
Somwar Vrat Ke Niyam: सोमवार के दिन अगर आप भगवान शिव के लिए व्रत कर रहे हैं तो आपको ये नियम जरूर जान लेने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Somwar Vrat Ke Niyam: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। जिसके अनुसार सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। सोमवार के दिन शिव भक्त भोलेनाथ को खुश करने के लिए व्रत भी करते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव भक्तों के थोड़े प्रयासों से ही प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है।
अगर एक बार महादेव प्रसन्न हो गए तो वह अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करते हैं। ऐसे में अगर आप भी सोमवार के दिन भगवान भोले का व्रत कर रहे हैं तो आपको कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अन्यथा आपको शिव जी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं सोमवार के दिन आपको व्रत या पूजा करते समय किन नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए।
सोमवार व्रत के नियम (Somvar Vrat Niyam)
- अगर आप सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो आपको इस दिन सुबह देर से नहीं उठना चाहिए।
- इस दिन गलती से भी अस्वच्छ कपड़े न पहनें।
- काले रंग के कपड़े पहनने से बचें।
- भगवान शिव का जलाभिषेक तांबे के पात्र से न करें।
- पूजा में आप हल्दी या रोली के तिलक के बजाय चंदन का तिलक करें।
- शिवजी की पूजा करते समय उन्हें भूलकर भी तुलसी न चढ़ाएं।
- कुछ लोग सोमवार के व्रत में मंदिर जाकर भगवान शिव के दर्शन नहीं करते हैं जो कि बिल्कुल गलत है।
- सिर्फ शिवजी की पूजा न करें। उनके साथ माता पार्वती की भी पूजा करें। वरना आपकी पूजा अधूरी मानी जाएगी।
- इस व्रत में किसी भी तरह के नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
- केवल एक समय ही भोजन करें।
- आप फलाहार व्रत भी कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 17 February 2025 at 07:54 IST