अपडेटेड 2 December 2025 at 09:33 IST
Rashifal: कुछ राशियों के लिए लाभ के योग, किसी को रहना होगा सतर्क; जानें मेष से लेकर मीन राशि तक के हाल
जहां कुछ लोगों को मुनाफा होगा, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा, चलिए जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल लव लाइफ, बिजनेस, कार्यक्षेत्र समेत कई घटनाओं के बारे में बताता है। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं...
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा उथल-पुथल वाला हो सकता है। लव लाइफ में तालमेल बनेगा। शारीरिक समस्या महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कोई फैसला लें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आय बढ़ाने के सोर्स पर ध्यान देना होगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने से लाभ मिलने के आसार हैं। आपके काम से बॉस खुश हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कामों पर विशेष ध्यान दें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। करियर में चल रही समस्या दूर होगी। किसी पुराने लेनदेन से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन की बात कर सकते हैं। मन में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी।
Advertisement
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी नए काम में धैर्य बनाए रखने से सफलता हासिल होगी। छात्रों को पढ़ाई में मेहनत के फल मिलेंगे।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। संतान से किसी बात पर बहस होने के आसार हैं। किसी से लिया गया उधार परेशानी का सबब बन सकता है। आर्थिक विषयों पर पूरा फोकस रखें। व्यापार में सफलता हाथ लग सकती है।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आ सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें। राजनीति में सतर्क लोगों को जन समर्थन प्राप्त होगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज के दिन कठिन परिश्रम करें। किसी भी वाद-विवाद में उलझने से बचें। खुद में और काम में अनुशासन लाएं। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कला कौशल में सुधार लेकर आएगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज आप किसी बात को लेकर अत्यंत उत्साहित हो सकते हैं। अध्यात्म में रुचि बढ़ सकती है। आपकी कुछ कोशिशें रंग लाएगी। घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव जागृत होगा।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक संबंधों को तवज्जों देनी होगी। किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा हो सकता है। भागदौड़ भरा दिन बीतेगा। कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। धन संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा से भरा रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवन स्तर में सुधार आएगा। तेज तर्रार दिमाग के चलते सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अपने बॉस का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से काम में पूरा सहयोग मिलेगा। किसी रुके हुए काम के पूरा होने से खुशी मिलेगी। प्रेमी जोड़े घर में शादी की बात चला सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 2 December 2025 at 09:33 IST