अपडेटेड 1 December 2025 at 22:00 IST
Lucky Moles On Body : जानिए आपके शरीर पर मौजूद तिल कैसे खोलते हैं भाग्य का दरवाजा, यहां पढ़ें
Lucky Moles On Body : क्या आप जानते हैं आपके शरीर पर मौजूद आपके जीवन से जुड़े कई राज खोलते हैं। यह आपके बारे में सबकुछ बताते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि शरीर के किस अंग पर मौजूद तिल क्या बताते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Lucky Moles On Body : क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर पर मौजूद छोटे-छोटे तिल सिर्फ एक निशान नहीं होता है, बल्कि ये आपके बारे में सबकुछ बता सकता है। यहां तक कि आपके स्वभाव और भविष्य के बारे में बता सकते हैं। ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र में तिलों का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि शरीर पर मौजूद विभिन्न तिल भाग्य से लेकर धन, प्रेम और रिलेशन और सफलता के बारे में बताता है। अब ऐसे में आपके शरीर पर मौजूद तिल आपके बारे में क्या बताते हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
माथे पर मौजूद तिल
यदि तिल माथे के दाहिनी ओर है, तो यह दर्शाता है कि व्यक्ति बहुत बुद्धिमान, रचनात्मक और भाग्यशाली है। ऐसे लोग जीवन में खूब सफलता प्राप्त करते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। माथे के बाईं ओर का तिल थोड़ा अलग संकेत देता है। ऐसे व्यक्ति थोड़े खर्चीले स्वभाव के हो सकते हैं और उन्हें जीवन में सफलता पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि, ये लोग कला और साहित्य के प्रति गहरी रुचि रखते हैं।
होठ के पास मौजूद तिल
यदि तिल ऊपरी होंठ के पास है, तो यह दर्शाता है कि व्यक्ति का स्वभाव मिलनसार है। ऐसे लोग जीवन में अच्छे भोजन और आरामदायक जीवन के शौकीन होते हैं। ये अपनी बातों से लोगों को बहुत जल्दी प्रभावित करते हैं। यह तिल बताता है कि व्यक्ति मेहनती और संतुलित स्वभाव का है। ये अपनी मेहनत से सफलता हासिल करते हैं और इन्हें कला और रचनात्मकता में विशेष रुचि होती है।
नाक पर मौजूद तिल
नाक पर तिल होना सफलता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग जीवन में ऊंचे लक्ष्य रखते हैं और उन्हें प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।नाक पर तिल वाले लोग घूमने-फिरने और यात्रा के बहुत शौकीन होते हैं। ये लोग आमतौर पर अच्छी आर्थिक स्थिति बनाए रखने में सफल होते हैं। हालांकि, ये थोड़े जिद्दी और जल्दी क्रोधित होने वाले भी हो सकते हैं, जिस पर इन्हें थोड़ा नियंत्रण रखने की आवश्यकता होती है।
Advertisement
गर्दन पर मौजूद तिल
अगर तिल गर्दन के सामने की तरफ है, तो यह दर्शाता है कि व्यक्ति भाग्यशाली है ऐसे लोग अपनी मेहनत से धन कमाते हैं और उनका सामाजिक जीवन बहुत अच्छा होता है। अगर तिल आपके गर्दन के दाईं ओर है तो ऐसे व्यक्ति बुद्धिमान और जिम्मेदार होने का संकेत है।
Advertisement
पैरों पर मौजूद तिल
जिन लोगों के पैरों में तिल होता है। यह यात्रा के बेहद शौकीन होते हैं। इनकी यात्राएं धन लाभ लाती हैं। वहां बाएं पैर पर मौजूद तिल वाले व्यक्ति आर्थिक संघर्ष करते हैं।
हाथों पर मौजूद तिल
हाथों पर मौजूद तिल वाले व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। यह लोग अपने मेहनत के बल पर सफलता हासिल करते हैं। साथ ही धन और सफलता प्राप्त करते हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 December 2025 at 22:00 IST