अपडेटेड 1 December 2025 at 19:33 IST
Winter Green Saag Benefits: सर्दियों में खा लें मात्र ये 3 साग, शुगर और बीपी की समस्या होगी दूर; पेट और दिल के मरीजों के लिए रामबाण
Winter Green Saag Benefits: सर्दियों में साग आपके लिए इतने फायदेमंद हो सकते हैं कि अगर आपको इस मौसम में खा लेंगे तो आपको शूगर से लेकर बीपी, हार्ट और पेट के लिए भी रामबाण है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Winter Green Saag Benefits: सर्दियों का मौसम अपने साथ केवल कड़ाके की ठंड ही नहीं, बल्कि अपने साथ साग लेकर आता है। साग हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह इतना रामबाण है कि इसे खाने से आपके दिमाग से लेकर दिल और पेट तीनों स्वस्थ रहता है।
अगर आप इस सर्दी में बिना दवाइयों के इन गंभीर बीमारियों को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में विशेष रूप से इन 3 'ग्रीन सुपरस्टार' सागों को जरूर शामिल करें। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कौन-कौन से साग आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
पालक आपकी बीपी और आंखों को रखेगा स्वस्थ
पालक पोषक तत्वों का एक पावरहाउस माना जाता है। इसे विशेष रूप से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए वरदान माना जाता है। पालक में नाइट्रेट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं। यह बल्ड सर्कूलेशन को बेहतर बनाता है और खून को साफ रखता है।
इतना ही नहीं, साग में पोटेशियम और मैग्नीशियम भी भरपूर होते हैं, जो दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पालक आयरन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों की रोशनी और मोतियाबिंद के खतरे को कम करते हैं।
मेथी का साग शुगर को रखता है कंट्रोल
मेथी का साग अपनी थोड़ी कसैली सुगंध लिए जाना जाता है। यह उन लोगों के लिए सबसे जरूरी है जो शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं। मेथी में फाइबर और एक विशेष अमीनो एसिड होता है जो शरीर में इंसुलिन को बेहतर बनाता है और भोजन के बाद ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ने से रोकता है। इसका नियमित सेवन शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है। यह साग पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। यह आंतो को स्वस्थ बनाता है। मेथी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी सहायक है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।
ये भी पढ़ें - Real Laung VS Fake: कहीं आप भी नहीं खा रहे हैं नकली लौंग, इस तरह 10 सेकेंड में करें असली लौंग की पहचान
Advertisement
बथुआ का साग पेट की करता है सफाई
बथुआ विशेष रूप से पेट के मरीजों के लिए बेहतरीन है। यह यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है, गैस और अपच को दूर करता है, और आंतों के टॉक्सिंस को निकालने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि
बथुए का जूस पथरी मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बथुआ में विटामिन ए, सी और बी-कॉम्प्लेक्स का अच्छा स्रोत है, जो आपको ठंड के मौसम में इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 December 2025 at 19:33 IST