अपडेटेड 21 September 2025 at 07:35 IST
Surya Grahan 2025 Time: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, यहां पढ़िए टाइमिंग, सूतक और सावधानियों के बारे में पूरी डिटेल
Surya Grahan 2025: आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। वहीं आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या भारत में ये दिखाई देगा या नहीं और सूतक काल कब से शुरू होगा? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Surya Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण दोनो का विशेष महत्व है। यह अवधि शुभ नहीं मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान विशेष तरह की नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे व्यक्ति के ऊपर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस दौरान दान-पुण्य के साथ-साथ मंत्रों का जाप विशेष रूप से करना चाहिए।
अब ऐसे में इस साल सूर्य ग्रहण कब और कितने बजे लगेगा? सूतक काल का समय क्या है? क्या ये भारत में दिखाई देगा कि नहीं देगा?
इन सभी सवालों के बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आज कितने बजे लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण?
आज रविवार को यानी कि 21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। ये रात 10 बजकर 59 मिनट पर लगेगा। भारतीय समय के अनुसार ये रात की अवधि है। इसलिए ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
Advertisement
कब से कब तक रहेगा सूतक?
शास्त्रों के अनुसार, सूर्यग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल मान्य होता है। लेकिन ये ग्रहण रात को लग रहा है। जिसके कारण ये भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।
सूर्यग्रहण वाले दिन जरूर करें इन चीजों का दिन
- सूर्यग्रहण के दिन आप अन्न का दान विशेष रूप से करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और व्यक्ति को आर्थिक लाभ भी हो सकता है।
- सूर्यग्रहण के दिन आप विशेष रूप से काले तिल का दान करें। क्योंकि इसका संबंध राहु और केतु से है। काले तिल का दान करने से ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है।
- सूर्यग्रहण के दिन विशेष रूप से अन्न का दान विशेष रूप से करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
Advertisement
सूर्यग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा?
यह सूर्य ग्रहण अन्टार्कटिका, न्यूजीलैण्ड, दक्षिण प्रशान्त क्षेत्रों में देखा जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में भी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा।
सूर्यग्रहण पर किन राशियों पर पड़ेगा असर?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यग्रहण का असर 5 राशियां जैसे कि मिथुन, सिंह, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। इससे आपको धैर्य रखने की जरूरत है।
आज सूर्यग्रहण पर सूर्यदेव की पूजा कैसे करें?
आप आज सुबह सूर्यग्रहण पर सूर्यग्रहण पर सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल दें। साथ ही जल में गुड़, काले तिल और अक्षत डालकर चढ़ाएं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
आज सूर्यग्रहण पर क्या सावधानी बरतें?
- आज सूर्यग्रहण पर अकेले बाहर जाने से बचें।
- इस दिन किसी भी व्यक्ति को तेल का दान नहीं करना चाहिए।
- सूर्यग्रहण पर खाना-पीना वर्जित माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक रहता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 21 September 2025 at 07:35 IST