अपडेटेड 14 October 2024 at 07:50 IST

Sharad Purnima 2024: पूरी रात छत पर क्यों रखी जाती है खीर? चांद की छाया से है संबंध

Why do we keep kheer in Sharad Purnima? शरद पूर्णिमा में हम खीर क्यों रखते हैं? शरद पूर्णिमा में खीर का क्या महत्व है? जानें इस लेख के माध्यम से...

Sharad Purnima पर खीर का महत्व?
Sharad Purnima पर खीर का महत्व? | Image: freepik

What is the significance of kheer on Sharad Purnima? धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शरद पूर्णिमा का त्योहार बेहद के महत्वपूर्ण पवित्र माना जाता है। यह हर साल आश्विन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन लोग अपने घरों में खीर बनाते हैं और चांद की रोशनी के लिए छत पर पूरी रात रखते हैं। लेकिन क्या आपको इसके पीछे के कारण के बारे में पता है। 

अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शरद पूर्णिमा पर क्यों लोग रात में चांद की छाया के नीचे खीर बनाकर रखते हैं। पढ़ते हैं आगे…

शरद पूर्णिमा को खीर क्यों बनाई जाती है? (Why do we keep kheer in Sharad Purnima?)

शरद पूर्णिमा की तिथि इस साल यानि 2024 में 16 अक्टूबर तयह है। मान्यता है कि इस दिन चंद्र देव सोलह कलाओं से परिपूर्ण होकर आसमान से अमृत बरसाते हैं। रात को सोने से पहले इसी चांद की रोशनी के नीचे खीर बनाकर रखते हैं और सुबह उठकर पूरे परिवार के साथ उसी का सेवन करते हैं। जब रात में खीर चांद की छाया के नीचे रखी जाती है तो खीर में मौजूद सभी विषाणु नष्ट हो जाते हैं और यह पूरी तरीके से शुद्ध हो जाती है और प्रसाद के रूप में इसका सेवन किया जाता है। कहते हैं कि खीर के अंदर आसमान से बरसने वाला अमृत प्रवेश होता है और व्यक्ति को वह अमृत के रूप में प्राप्त होता है। मान्यता है कि इस दिन चांद पृथ्वी के सबसे करीब होता है, जिसे चांद की रोशनी से सकारात्मक ऊर्जा पृथ्वी को मिलती है। जो लोग इस खीर का सेवन करते हैं वे कई बीमारियों से दूर रहते हैं। वहीं एक मान्यता यह भी है कि इसकी कहानी से शरीर के दोष भी दूर हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें - शुगर कंट्रोल करने के लिए रात में लें ये मसाला, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 October 2024 at 07:50 IST