अपडेटेड 28 January 2026 at 23:34 IST

Shukra Uday 2026: फरवरी के पहले दिन शुक्र होंगे उदय, इन 4 राशियों की मन की इच्छा होगी पूरी; होगा बंपर लाभ

Shukra Uday 2026: ज्योतिष शास्त्र में फरवरी के पहले दिन ही शुक्र का उदय होने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है। आइए जानते हैं।

Shukra Uday 2026
Shukra Uday 2026 | Image: Freepik

Shukra Uday 2026 : ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख-सौभाग्य, वैभव प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र अपनी स्थिति बदलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारी आर्थिक स्थिति और निजी जीवन पर पड़ता है। वर्ष 2026 की शुरुआत में ही शुक्र देव एक बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। वहीं 1 फरवरी को शुक्र को उदय होने जा रहे हैं। 

आपको बता दें, ज्योतिष शास्त्र में माघ पूर्णिमा के दिन शुक्र का उदय होना कई राशियों के लिए 'गोल्डन पीरियड' की शुरुआत लेकर आएगा। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए शुक्र उदय शुभ परिणाम लेकर आया है।

वृषभ राशि वालों के लिए शुभ 

वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं, इसलिए इनका उदय होना आपके लिए वरदान से कम नहीं है। आपकी आय के स्रोतों में जबरदस्त वृद्धि होगी। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपकी आय के स्रोतों में जबरदस्त वृद्धि होगी। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। यदि आप लंबे समय से वाहन या नया घर खरीदने का सपना देख रहे थे, तो वह इस दौरान पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि वालों के लिए भाग्यशाली 

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का उदय करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट की खुशखबरी मिल सकती है। कम मेहनत में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में किसी बड़ी डील के फाइनल होने के प्रबल योग हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Video Viral: तिरंगे की साड़ी और 'बॉर्डर 2' का स्वैग, विदेशी महिला के देसी ठुमकों ने इंटरनेट पर मचाया गदर

तुला राशि वालों के लिए स्थिरता 

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदय होना खुशियों की सौगात लाएगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव खत्म होंगे और रिश्तों में मधुरता आएगी। आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

Advertisement

मीन राशि वालों के लिए बंपर लाभ 

मीन राशि वालों के लिए यह समय 'बंपर लाभ' वाला साबित होगा। शेयर बाजार से धन लाभ होने की संभावना है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है या संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 January 2026 at 23:34 IST