अपडेटेड 25 March 2026 at 13:15 IST
Shukra-Shani Yuti 2026: गुरु की राशि में शनि-शुक्र की युति से खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें किन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
Lucky Zodiac Signs 2026: शनि-शुक्र की यह युति कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। खासकर तीन राशि वालों को इस दौरान करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Shani Shuka Yuti 2026 In Meen Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शनि और शुक्र एक ही राशि में आते हैं तो इसे एक महत्वपूर्ण युति माना जाता है। साल 2026 में यह खास संयोग मीन राशि में बन रहा है, जिसे गुरु यानी बृहस्पति की राशि कहा जाता है। यह युति 26 मार्च 2026 तक प्रभाव में रहेगी और इस दौरान कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
इस समय नौकरी, व्यापार और पैसों से जुड़े मामलों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। जो लोग लंबे समय से नए मौके की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ सकती है। तो चलिए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। युति से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे और आय में बढ़ोतरी के संकेत भी बन सकते हैं। साथ ही, नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। इसके अलावा बिजनेस में पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है। वहीं विदेश से जुड़े मौके मिल सकते हैं।
इसके अलावा, इस दौरान आपको किसी खास यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए यादगार रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए यह युति सफलता और तरक्की लेकर आ सकती है। इस दौरान कामकाज में अच्छे परिणाम मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही, नौकरी में प्रमोशन या बदलाव के अवसर मिल सकते हैं।
Advertisement
अगर आप बिजनेस करते हैं, तो खासकर पार्टनरशिप में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी फायदा हो सकता है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए यह युति सबसे खास मानी जा रही है, क्योंकि यह उनकी ही राशि में बन रही है। ऐसे में आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। इसके अलावा कोई बड़ा प्रोजेक्ट या अवसर मिल सकता है। साथ ही, निवेश से लाभ मिलने के योग हैं
Advertisement
इस दौरान आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य मजबूत होगा।
शनि-शुक्र की यह युति कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। खासकर मिथुन, कर्क और मीन राशि वालों को इस दौरान करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 25 March 2026 at 13:15 IST