अपडेटेड 24 March 2026 at 14:10 IST

Guru Gochar 2026: बदलने वाली है गुरु बृहस्पति की चाल, गोचर से इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश, पूरे होंगे रुके हुए काम

Guru Gochar 2026 Benefits: गुरु का यह गोचर कई राशियों के लिए खुशियां और तरक्की लेकर आ सकता है। खासकर जिन लोगों के काम लंबे समय से रुके हुए हैं, उन्हें इस समय राहत मिल सकती है।

guru-gochar-2026-jupiter-transit-cancer- lucky zodiac signs will solve money problems in life and brings happiness rashi-effects-mesh-mithun-kark-kanya-makar
गुरु गोचर 2026 | Image: Freepik/AI

Jupiter Transit In Cancer 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य, धन और तरक्की का कारक माना जाता है। जब गुरु अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है।

साल 2026 में 2 जून को गुरु मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में गुरु उच्च के माने जाते हैं, इसलिए यह गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। इस बदलाव से कई लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं किन 5 राशियों को इस गोचर से सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। इस दौरान करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। साथ ही, रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। इसके अलावा पढ़ाई करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

Advertisement

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह गोचर आर्थिक रूप से फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में पैसे से जुड़े मामलों में सुधार होगा। वहीं निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही, नई कमाई के रास्ते खुल सकते हैं। इसके अलावा पुरानी परेशानियां सुलझ सकती हैं।

Uploaded image

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय बेहद खास रहेगा क्योंकि गुरु इसी राशि में आ रहे हैं। गोचर से नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बन सकते हैं। आपकी मेहनत की तारीफ होगी। साथ ही, परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

Advertisement

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय नई शुरुआत का हो सकता है। ऐसे में अधूरे काम पूरे होंगे। इसके अलावा आय में बढ़ोतरी के संकेत भी नजर आ रहे हैं। साथ ही, नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। इनके अलावा परिवार का माहौल बेहतर रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए भी यह गोचर शुभ रहेगा। गोचर से नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। इसके अलावा व्यापार में नई डील या फायदा हो सकता है।

यह जरूर पढ़ें:  Budh Margi 2026: कुंभ राशि में मार्गी हुए बुध, कई महीनों तक रहना होगा सतर्क! जानें किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव?
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 24 March 2026 at 14:10 IST