अपडेटेड 31 January 2026 at 22:08 IST
Shukra Gochar 2026: होने वाली है राहु और शुक्र की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान
Unlucky Zodiac Signs: शुक्र और राहु की युति 2026 कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय लेकर आ रही है। ऐसे में संयम, सतर्कता और सही उपाय अपनाकर नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Shukra Rahu Yuti 2026: ज्योतिष की दृष्टि से खास मानी जा रही है। 6 फरवरी 2026 को धन, सुख और वैभव के कारक शुक्र ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही राहु विराजमान हैं। ऐसे में राहु और शुक्र की युति बन रही है, जो 2 मार्च 2026 तक रहेगी।
ज्योतिषविदों के अनुसार, यह युति कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं मानी जा रही। खासतौर पर तीन राशियों के जातकों को इस दौरान बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होगी। तो चलिए जानते हैं वे कौन-सी राशियां हैं और किन बातों का रखना होगा ध्यान।
सिंह राशि
राहु-शुक्र की युति सिंह राशि वालों के लिए थोड़ी मुश्किलें ला सकती है। इस समय आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। खर्च जरूरत से ज्यादा हो सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ने का खतरा है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। जल्दबाजी, गुस्सा और अहंकार नुकसान पहुंचा सकता है। सफलता पाने के लिए आपको सामान्य से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में बातचीत की कमी रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है। सेहत की बात करें तो मानसिक थकान और तनाव परेशान कर सकता है।
उपाय: शुक्रवार के दिन श्री सूक्त या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह युति धन से जुड़ी परेशानियां खड़ी कर सकती है। आमदनी में कमी और खर्चों में बढ़ोतरी के योग हैं। इस समय पैसों की बचत पर खास ध्यान देना जरूरी होगा।
निवेश से जुड़े फैसले फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। आपकी कठोर वाणी और व्यवहार रिश्तों में तनाव ला सकते हैं, खासकर माता-पिता के साथ मतभेद हो सकता है।
संतान की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, इसलिए धैर्य और संयम से काम लें।
Advertisement
उपाय: शुक्रवार के दिन चीनी, चावल, दूध या किसी सफेद वस्तु का दान करें।
मीन राशि
राहु-शुक्र की युति मीन राशि वालों के लिए भी सतर्क रहने का संकेत दे रही है। इस दौरान अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं और नए निवेश से नुकसान होने की आशंका है।
करियर में दबाव महसूस होगा और काम में मन कम लगेगा। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
पारिवारिक और निजी रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। किसी भी फैसले में लापरवाही भारी पड़ सकती है और एक गलत निर्णय आपकी मेहनत पर पानी फेर सकता है।
Advertisement
उपाय: प्रतिदिन ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ या ‘ॐ द्राम द्रीम द्रौम सह शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करें।
शुक्र और राहु की युति 2026 कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय लेकर आ रही है। ऐसे में संयम, सतर्कता और सही उपाय अपनाकर नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सही समय पर सही निर्णय ही इस दौर से सुरक्षित निकाल सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 31 January 2026 at 22:08 IST