अपडेटेड 30 January 2026 at 21:43 IST

Shaniwar Ke Upay: भूलकर भी शनिवार को न खरीदें ये चीजें, वरना शनिदेव हो जाएंगे नाराज और जीवन में आएगी दरिद्रता

Lord Shani Dev Upay: अगर आप शनिवार के दिन कुछ वस्तुओं से दूरी बनाए रखते हैं, तो शनिदेव की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही, भगवान शिव और शनि महाराज की कृपा भी आप पर बनी रहती है।

saturday Astro remedies avoid buying these things on shaniwar ke upay to impress lord shani dev
शनिवार के उपाय | Image: Social Media

What To Purchase On Saturday According To Astrology: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि शनिदेव इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसी वजह से शनि को सबसे प्रभावशाली ग्रहों में गिना जाता है। शनि ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसकी साढ़ेसाती और ढैया का प्रभाव जीवन में कभी न कभी हर व्यक्ति को झेलना पड़ता है।

अक्सर लोग शनि को क्रूर ग्रह मान लेते हैं, लेकिन ऐसा पूरी तरह सही नहीं है। अगर शनिदेव प्रसन्न हों, तो व्यक्ति की किस्मत पलटने में देर नहीं लगती। वहीं छोटी-सी गलती भी शनि की नाराजगी का कारण बन सकती है। ऐसी ही एक गलती है शनिवार के दिन कुछ खास चीजों की खरीदारी करना। मान्यता है कि इससे शनि दोष बढ़ सकता है और जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि शनिवार को किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए

शनिवार को किन चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए?

लोहा

शनिवार को लोहा या लोहे से बनी कोई भी चीज खरीदना अशुभ माना जाता है। लोहा शनिदेव से जुड़ा हुआ है। इस दिन इसे घर लाने से घर में तनाव, कलह और अशांति बढ़ सकती है। हालांकि शनिवार को लोहे का दान करना शुभ माना जाता है। इसलिए दान के लिए लोहा किसी और दिन खरीदकर रखें।

नमक

ज्योतिष के अनुसार शनिवार को नमक खरीदना सही नहीं माना जाता। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और कर्ज की स्थिति बन सकती है। हालांकि इस दिन नमक का दान करना शनि दोष को कम करता है। इसलिए नमक शुक्रवार को ही खरीद लें।

Advertisement
Uploaded image

काला तिल

काले तिल शनिदेव की पूजा में इस्तेमाल होते हैं, लेकिन शनिवार को इन्हें खरीदना वर्जित माना गया है। मान्यता है कि इस दिन तिल खरीदने से कामों में रुकावटें आती हैं। पूजा के लिए काले तिल एक दिन पहले खरीदना शुभ होता है।

तेल

शनिवार को शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना शुभ माना जाता है, लेकिन इसी दिन तेल खरीदना अशुभ माना गया है। मान्यता है कि शनिवार को सरसों का तेल या कोई भी खाद्य तेल खरीदने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

Advertisement
Uploaded image

काले रंग के जूते-चप्पल

शनिवार को काले रंग के जूते-चप्पल या चमड़े की फुटवियर खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता। इससे जीवन में रुकावटें, असफलता और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं।

शनिवार को क्या खरीदना शुभ होता है?

Uploaded image

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार को कुछ चीजों की खरीदारी करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इस दिन आप दान के लिए काले रंग के कपड़े खरीद सकते हैं। इसके अलावा भगवान शिव या शनिदेव की पूजा सामग्री खरीदना बेहद शुभ होता है। साथ ही, शनिदेव से संबंधित रत्न जैसे नीलम खरीदें। खाने के लिए चावल, आटा और अन्य अनाज भी खरीद सकते हैं।

अगर आप शनिवार को इन शुभ चीजों की खरीदारी करते हैं और वर्जित वस्तुओं से दूरी बनाए रखते हैं, तो शनिदेव की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

यह जरूर पढ़ें: Magh Purnima 2026 Date: 1 या 2 फरवरी... कब है माघ पूर्णिमा 2026? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और दान के नियम
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 30 January 2026 at 21:43 IST