अपडेटेड 22 March 2026 at 12:49 IST

Shukra Gochar 2026: शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से बदलेगी इन 4 राशियों की दशा, अप्रैल से होगा फायदा ही फायदा

Lucky Zodiac Signs 2026: शुक्र का भरणी नक्षत्र में गोचर इन चार राशियों के लिए नए मौके और खुशियां लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रिश्तों में सुधार आएगा और करियर में भी आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

shukra gochar 2026 shukra nakshatra Parivartan lucky zodiac signs will get success and money profit
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन 2026 | Image: Freepik

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका असर लोगों के जीवन पर साफ दिखाई देता है।

इस बार 6 अप्रैल 2026 को शुक्र देव अपने ही नक्षत्र भरणी में प्रवेश करने जा रहे हैं। वे 16 अप्रैल तक इसी नक्षत्र में रहेंगे और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र में चले जाएंगे।

ज्योतिष के अनुसार, यह नक्षत्र परिवर्तन खास तौर पर 4 राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। तो चलिए जानते हैं इन राशियों पर क्या असर पड़ेगा।

वृषभ राशि

शुक्र का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। इस दौरान आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। नौकरी बदलने या बिजनेस शुरू करने का सही समय रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने के योग बनते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा परिवार में चल रहे विवाद खत्म हो सकते हैं। इन सबके साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।

Advertisement

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय तरक्की वाला साबित हो सकता है। ऐसे में नई जान-पहचान से फायदा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ सकती है। साथ ही, व्यापार में वृद्धि के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। इसके अलावा संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। यह समय रिश्तों और करियर दोनों के लिए अच्छा रहेगा।

Uploaded image

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी पर्सनैलिटी और बोलने का अंदाज और आकर्षक होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना नजर आ रही है। साथ ही, आय में बढ़ोतरी और व्यापार में मुनाफा हो सकता है। प्रेम जीवन में सुधार होगा। आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलने वाला है।

Advertisement

तुला राशि

तुला राशि के लिए यह गोचर बेहद लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान करियर में उन्नति के योग बन सकते हैं। मानसिक तनाव कम होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। इसके अलावा घर या वाहन खरीदने का योग बन सकते हैं। यह प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा समय है। अगर आप कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं, तो समय आपके पक्ष में है।

शुक्र का भरणी नक्षत्र में गोचर इन चार राशियों के लिए नए मौके और खुशियां लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रिश्तों में सुधार आएगा और करियर में भी आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

यह जरूर पढ़ें: Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि महाराज की बदलती चाल से होगा फायदा, इन राशियों को मिल सकती हैं खुशखबरी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 22 March 2026 at 12:49 IST