अपडेटेड 20 March 2026 at 14:58 IST
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि महाराज की बदलती चाल से होगा फायदा, इन राशियों को मिल सकती हैं खुशखबरी
Lucky Zodiac Signs March 2026: शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए राहत और तरक्की लेकर आ सकता है। हालांकि, शनि हमेशा कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं, इसलिए इस समय मेहनत और सही फैसले लेना बेहद जरूरी है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Lord Shani Dev Blessings: वैदिक ज्योतिष में शनिदेव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है। कहा जाता है कि शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं, इसलिए इनके हर बदलाव का खास महत्व होता है।
कब हो रहा है बदलाव?
पंचांग के अनुसार, शनि इस समय मीन राशि में स्थित हैं और 21 मार्च 2026 को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे।
यह खास बात है कि यह नक्षत्र खुद शनि का ही माना जाता है, इसलिए इसका प्रभाव और भी गहरा होगा। शनि इस स्थिति में 17 अप्रैल तक रहेंगे।
इस दौरान शनि की स्थिति कुछ अलग परिणाम दे सकती है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय राहत और प्रगति लेकर आ सकता है।
किन राशियों को मिलेगा फायदा?
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय राहत भरा हो सकता है। ऐसे में लंबे समय से चल रही परेशानियां कम होंगी। इसके अलावा सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही, खर्चों पर नियंत्रण होगा। नए कमाई के मौके मिल सकते हैं। इसके अलावा पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना नजर आ रही है।
Advertisement
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए धीरे-धीरे अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। ऐसे में काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। नौकरी और बिजनेस में फायदा मिल सकता है। इसके अलावा परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह बदलाव सकारात्मक रहेगा। ऐसे में निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। करियर में ग्रोथ के संकेत नजर आ रहे हैं। मानसिक तनाव कम होगा और परिवार का माहौल बेहतर रहेगा। नौकरी में ट्रांसफर या मनचाही जगह पर काम मिलने के योग भी बन सकते हैं।
Advertisement
शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए राहत और तरक्की लेकर आ सकता है। हालांकि, शनि हमेशा कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं, इसलिए इस समय मेहनत और सही फैसले लेना बेहद जरूरी है। अगर आप इन राशियों में से हैं, तो आने वाले दिनों में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 20 March 2026 at 14:58 IST