अपडेटेड 5 November 2025 at 14:32 IST
Shukra Gochar 2025: 07 नवंबर को शुक्र करेंगे राहु के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ; व्यापारियों को होगा बंपर लाभ
Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में 07 नवंबर 2025 क दिन बेहद सौभाग्यशाली माना जा रहा है। इस दिन शुक्र राहु नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Show Quick Read
Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, भौतिक सुख-सुविधाओं और धन-संपत्ति का कारक माना जाता है। इनकी शुभ स्थिति से व्यक्ति के जीवन में ऐशो-आराम और खुशहाली बनी रहती है। वहीं, जब शुक्र ग्रह अपना स्थान या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। वहीं 07 नवंबर का दिन बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि इस माह कई बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव हो रहा है।
आपको बता दें, शुक्र गोचर राहु वाले स्वामी नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है और कुछ राशि के व्यापारियों को धन लाभ होने की भी संभावना है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि वालों को होगा बंपर लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर धन लाभ के योग बना रहा है। शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर करेगा और साझेदारी के कामों में बड़ी सफलता दिलाएगा। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए यह समय किसी नई बड़ी डील मिलने का है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि का संकेत मिल सकता है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
कन्या राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता
कन्या राशि के लिए शुक्र का यह गोचर धन और वाणी के भाव में हो रहा है, जो अत्यंत शुभ फल देगा। आपकी आर्थिक स्थिति में अभूतपूर्व सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आप सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। कन्या राशि के जातकों को व्यापार में लाभ हो सकता है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Makhana FacePack: चेहरे पर लगाएं मखाने से बने ये 4 फेस पैक, झुर्रियां और फाइन लाइन्स होंगी कम, दिखेंगी खूबसूरत
कुंभ राशि के जातकों को सभी होंगे पूरे
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर भाग्य और लंबी यात्रा लेकर आया है। भाग्य आपके साथ खड़ा रहेगा। लंबे समय से अटके हुए काम अब पूरे होंगे। पिता और गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। इस राशि के जातक अगर निवेश करना चाहते हैं, तो आपको लाभ हो सकता है। कुंभ राशि वालों के लिए यह समय भाग्योदय लेकर आया है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 5 November 2025 at 14:32 IST