Makhana FacePack: चेहरे पर लगाएं मखाने से बने ये 4 फेस पैक, झुर्रियां और फाइन लाइन्स होंगी कम, दिखेंगी खूबसूरत
Makhana FacePack: बढ़ती उम्र के साथ-साथ चेहरे पर झुर्रिया और फाइन लाइन्स दिख रही है, तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आइए हम आपको इस लेख में मखाने से बने 4 ऐसे फेसपैक के बारे में बताएंगे। जिसे आप ट्राई कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Makhana FacePack: मखाना को लोट्स सीड भी कहते हैं। यह जितना सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, उतने ही चेहरे के लिए भी असरदार मानी जाती है। यह किसी वरदान से कम नहीं होती है। मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं, और त्वचा टाइट आती है। अगर आपके चेहरे पर भी झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिख रही है तो हम आपको इस लेख में 4 ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे। जिससे आपको फायदे हो सकते हैं।
मखाना क्यों है स्किन के लिए वरदान?
मखाने में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स को खत्म करके त्वचा को डैमेज होने से बचाते हैं। यह कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा मुलायम, लचीली और जवां बनी रहती है। इसके अलावा, यह रूखी त्वचा को नमी प्रदान कर उसे गहराई से मॉइस्चराइज करता है।
मखाना और दूध का फेस पैक
यह पैक रूखी और बेजान त्वचा को पोषण देकर उसमें नमी लौटाता है।
सामग्री- मखाने पीसे हुए, दूध, शहद
बनाने और लगाने का तरीका
- मखाना पाउडर में कच्चा दूध और शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- 15 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।
मखाना और हल्दी फेस पैक लगाएं
हल्दी के एंटी-एजिंग गुण मखाने के साथ मिलकर त्वचा की कसावट बढ़ाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं।
Advertisement
सामग्री- मखाना पाउडर, हल्दी, दही
बनाने और लगाने का तरीका
Advertisement
- सभी को मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- गुनगुने पानी से धो लें।
मखाना और एलोवेरा फेस पैक लगाएं
यह पैक त्वचा को डीप क्लीन करता है, दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन को कम करता है।
सामग्री- मखाना पाउडर, एलोवेरा जेल, गुलाब जल
बनाने और लगाने का तरीका
- सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक रखें।
- हल्के हाथों से मसाज करते हुए पानी से धो लें।
ये भी पढ़ें - Amla Pickle Recipe: अब आंवले को उबालने का झंझट खत्म, घर पर इस तरह 30 मिनट में बनाएं इंस्टेंट आंवला अचार; नोट कर लें रेसिपी
मखाना और शहद का फेस पैक लगाएं
मखाना स्किन को टाइ करता है और नेचुरल ग्लो चेहरे पर लाता है।
सामग्री - मखाना पाउडर, शहद, नींबू का रस
बनाने और लगाने का तरीका
- सभी को मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
- पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं रखें।
- ठंडे पानी से धो लें।