
Amla Pickle Recipe: अब आंवले को उबालने का झंझट खत्म, घर पर इस तरह 30 मिनट में बनाएं इंस्टेंट आंवला अचार; नोट कर लें रेसिपी
Amla Pickle Recipe: क्या आपको भी आंवले का आचार पसंद है, लेकिन इसे बनाने में झंझट लगता है? आइए इस फोटो गैलेरी में आपको बिना उबाले आंवले का आचार बनाने के बारे में बताएंगे।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
बिना उबाले आंवले का बनाएं आचार
सर्दियों का मौसम आते ही आंवला बाजार में खूब मिलता है। अगर आप भी खट्टे-मीठे आंवले के अचार की शौकीन हैं, तो अब बिना उबालें 30 मिनट में घर पर बनाएं इंस्टेंट आंवला अचार।
Image: Freepik
आंवले का आचार बनाने का सामान
- आंवले
- सरसों का तेल
- नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी
- मेथी दाना
- सौंफ
हींग
Image: FreepikAdvertisement
आंवले को काटें और बीज निकालें
आंवलों को धोकर अच्छी तरह सुखा लें। अब चाकू से लंबाई में चार कट लगाएं ताकि फांके आसानी से निकल जाएं। बीज निकाल दें।
Image: Youtube
आचार के मसालों को हल्का भूनें
मेथी दाना और सौंफ को एक तवे पर हल्का सा भून लें और ठंडा होने पर दरदरा पीस लें। यही अचार का असली फ्लेवर लाएगा।
Image: YoutubeAdvertisement
आचार के लिए तेल तैयार करें
एक कढ़ाही में सरसों का तेल डालें और जब तेल धुआं छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें। थोड़ा ठंडा होने दें, फिर इसमें हींग और हल्दी डालें।
Image: Youtube
आंवले मिलाएं मसाले में
अब कटे हुए आंवले डालें और सभी सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि हर फांकी पर मसाला लग जाए।
Image: Freepik
धीमी आंच पर आंवले मसालों को चलाएं
धीमी आंच पर 5–7 मिनट तक चलाएं ताकि आंवले मसालों का स्वाद सोख लें। गैस बंद करें और अचार को ठंडा होने दें।
Image: Meta AI
आंवले के आचार को कैसे रखें?
ठंडा होने के बाद अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भरें। फिर ऊपर से थोड़ा तेल डालें ताकि अचार लंबे समय तक खराब न हो।
Image: Freepik
आंवले का आचार है फायदेमंद
आंवला विटामिन C से भरपूर होता है। ये इम्युनिटी बढ़ाता है, पाचन सुधारता है और ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखता है।
Image: Meta AI