अपडेटेड 6 November 2024 at 14:58 IST

शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में क्या मिलाएं? शुक्र दोष दूर करने के उपाय

What should we add in bath water on Friday? शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में क्या मिलाएं, जानते हैं इस लेख को माध्यम से...

Shukrawar Ke Upay:
शुक्रवार के दिन जरूर करें ये उपाय | Image: Shutterstock

What should we add in bath water on Friday? शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी से जुड़ा है। ऐसे में मान्यता है कि यदि इस दिन नहाने के पानी में कुछ चीजों को मिलाकर नहाया जाए तो इससे मां लक्ष्मी खुश हो सकती हैं और उनका आर्शीवाद प्राप्त हो सकता है। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।  

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप नहाने के पानी (Bathing Tips in Hindi) में क्या मिलाकर खा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

शुक्रवार के दिन किन चीजों को नहाने के पानी में मिलाएं?

  • आप नहाने के पानी में इत्र मिलाकर नहाएं। बता दें कि इत्र को नहाने के पानी में मिलाने से कई समस्याएं दूर हो सकती है साथ ही शुक्र दोष भी दूर हो सकता है।
  • यदि नहाने के पानी में चुटकी भर फिटकरी मिलाई जाए तो इससे भी शुक्र ग्रह मजबूत हो सकता है। बता दें कि शुक्र दोष को दूर करने में चुटकीभर फिटकरी आपके काम आ सकती हैं।
  • बता दें कि यदि शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में यदि कच्चा दूध मिलाकर नहाया जाए तो इससे भी शुक्र ग्रह को मजबूत किया जा सकता है।
  • यदि नहाने के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें मिलाई जाएं तो इससे भी शुक्र ग्रह की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। बता दें कि ऐसा व्यक्ति को 11 शुक्रवार करना है।
  • यदि आप नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाकर नहाते हैं तो इससे जीवन में आने वाली कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं। साथ ही जीवन मधुर बनता है।

नोट - मान्यता है कि यदि शुक्र मजबूत होता है तो इससे न केवल व्यक्ति लक्जरी लाइफ हासिल कर सकता है बल्कि उसे जीवन में हर सुख सुविधा भी हासिल हो सकती है। 

ये भी पढ़ें - Dev Uthani Ekadashi Kab Hai: 11 या 12 नवंबर... कब है देवउठनी एकादशी?

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 6 November 2024 at 13:06 IST