अपडेटेड 6 November 2024 at 12:45 IST
Dev Uthani Ekadashi Kab Hai: 11 या 12 नवंबर... कब है देवउठनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त
Dev uthani ekadashi 2024 date and time: 2024 में देवउठनी एकादशी का समय कितना है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Dev uthani ekadashi 2024 date and time: देवउठनी एकादशी बेहद ही महत्वपूर्ण और विशेष मानी जाती है। साल में 24 एकादशियां मनाई जाती हैं। एक शुक्ल पक्ष में और दूसरी एकादशी कृष्ण पक्ष में मनाई जाती है। बता दें कि देवउठनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण होती है। इस दिन के लिए मान्यता है कि भगवान विष्णु 4 महीने सोने के बाद जागते हैं। ऐसे में इसी दिन से मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी होती है। इस साल यानी 2024 में देवउठनी एकादशी कब है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है, लोगों के मन में इससे जुड़े सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में इनके बारे में जानना जरूरी है।
आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि देव उठानी एकादशी किस (Devuthani Ekadashi shubh muhurat 2024 in hindi) दिन मनाई जाएगी। पढ़ते हैं आगे…
2024 में देवउठनी एकादशी कब है?
बता दें कि इस साल यानी 2024 में देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को मनाई जा रही है। ऐसे में जो लोग एकादशी का व्रत रखते हैं वे 12 नवंबर को एकादशी का व्रत रख सकते हैं। बता दें कि देवउठनी एकादशी की शुरुआत 11 नवंबर की शाम 6:42 बजे से हो रही है वहीं इसका समापन 4:04 बजे पर हो रहा है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को मनाई जा रही है। वहीं व्रत का पारण 13 नवंबर की सुबह होगा। ऐसे में पारण का शुभ समय 7:42 मिनट से 8:51 पर होगा।
देवउठनी एकादशी पर क्या करें?
देवउठनी एकादशी पर जो लोग व्रत रखते हैं उन्हें सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए। इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं। अब भगवान विष्णु की मूर्ति को रखकर उनकी आरती करके पीली चीजों का भोग लगाएं और अपने व्रत का संकल्प लें।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Chhath Puja 2024 Kharna Niyam: 'खरना' के दिन भूलकर भी न करें ये गलती
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 November 2024 at 12:39 IST