अपडेटेड 25 August 2024 at 19:10 IST
श्री कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई? रामायण काल में हुई गलती लेकर आई उनका अंतिम समय...
Why was Krishna killed by Jara? श्री कृष्ण को मारने वाला कौन था? भगवान श्री कृष्ण कितने साल तक जीवित है? जानते हैं इसके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Who is jara, who killed krishna: श्री कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई, शायद ही लोगों को इसके बारे में पता है और मृत्यु के वक्त उनकी क्या उम्र थी, यह भी लोग जानना चाहते हैं। बता दें कि श्री कृष्ण की मृत्यु तीर लगने से हुई थी। लेकिन वह तीर किसने मारा था और रामायण काल से इसका क्या संबंध है, इसके बारे में आपको पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि श्री कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई थी और रामायण काल से इसका क्या संबंध है? पढ़ते हैं आगे…
श्री कृष्ण को मारने वाला कौन था? (Who was Jara in previous life?)
बता दें कि जब महाभारत युद्ध संपन्न हुआ तो उसके बाद श्री कृष्ण द्वारका लौट आए और वहां पर उन्होंने 36 वर्षों तक राज किया। ऐसे में एक बार श्री कृष्ण एक पेड़ के नीचे रात्रि के वक्त विश्राम कर रहे थे। उस वक्त उन्होंने एक मणी पहनी हुई थी। पैरों में पहनी वह मणी बेहद चमक रही थी। तब शिकारी, जिसका नाम जरा था, उसने उस मणी को देखा और समझा कि वह मणी एक मृग है। तब उसने उस मणी को देखते हुए तीर चलाया और वह तीन सीधे श्री कृष्ण को जा लगा। श्री कृष्ण उस तीर से घायल हो गए। तब उन्होंने अपनी देह को त्यागने का फैसला किया। इस प्रकार श्री कृष्ण देवलोक में चले गए।
भगवान श्री कृष्ण कितने साल तक जीवित रहे?
कहते हैं कि महाभारत युद्ध के 36 साल बाद यह घटना हुई। ऐसे में श्री कृष्ण की उम्र लगभग 125 साल थी।
Advertisement
रामायण काल से जुड़ा है संबंध…
कहते हैं कि रामायण काल में श्री कृष्ण राम जी के रूप में उपस्थित थे। वहीं उन्होंने बाली के ऊपर छिपकर तीर से प्रहार किया था। ऐसे में द्वापर युग में बाली ही जरा शिकारी के रूप में आया और उसने भी श्री कृष्ण से बदल लिया।
ये भी पढ़ें - Janmashtami: श्री कृष्ण की द्वारका पानी में क्यों डूब गई थी? महाभारत से जुड़ा है राज...
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 August 2024 at 19:10 IST