अपडेटेड 28 July 2024 at 16:45 IST
Sawan Vrat Niyam: रखने जा रहे हैं सावन सोमवार व्रत? जान लें पूजा विधि और नियम, हर इच्छा होगी पूरी!
कल सावन माह (Sawan) के दूसरे सोमवार (Somwar) का व्रत रखा जाएगा। ऐसे में अगर आप अपनी सारी इच्छाएं पूरी करना चाहते हैं, तो पूजा विधि और नियम जान लें।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Sawan Somwar Vrat Niyam Aur Puja Vidhi: हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार से हो चुकी है। यह महीना चातुर्मास में पड़ता है, जिसके कारण सृष्टि के संचालन की सारी जिम्मेदारी महादेव के हाथों में होती है। ऐसे में इस दौरान भोलेनाथ की पूजा और व्रत करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। खास सोमवार व्रत का खास महत्व होता है, क्योंकि यह महीना और सोमवार का दिन दोनों ही भगवान शंकर को समर्पित है। ऐसे में अगर आप सावन सोमवार का व्रत रखने जा रहे हैं, तो पूजा की विधि और नियम के बारे में जरूर जान लें।
सावन माह में पड़ने वाले सभी सोमवार को व्रत रखने का विधान है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस महीने में सोमवार का व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं और कुंवारी कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है, लेकिन अगर आप पहली बार सावन सोमवार का व्रत रखने जा रहे हैं, तो इसके नियमों और पूजा विधि के बारे में जरूर जान लें। नहीं तो आपकी पूजा अधूरी रह सकती है, तो चलिए जानते हैं सावन सोमवार व्रत के पूजा की विधि और नियम।
सावन सोमवार में किस विधि से करें शिव जी की पूजा?
- सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर नहा धोकर व्रत का संकल्प लें।
- इसके बाद पूरे घर में गंगा जल छिड़कें।
- फिर पूजा स्थान पर आकर सभी सामग्रियों को एकत्रित कर के रख लें।
- इस दौरान उपयोग होने वाले बर्तनों को भी अपने पास साफ कर के रख लें।
- फिर विधिपूर्वक भगवान शिव का अभिषेक करें।
- इसके बाद उन्हें फल, पुष्प, धूप, बेलपत्र, अक्षत आदि चीजें अर्पित करते जाएं।
- फिर भगवान शिव का नाम लेते हुए देसी घी का दीपक जलाएं।
- इस दौरान शिव जी के मंत्रों का जाप करते रहना चाहिए, इससे सकारात्मकता का स्तर बढ़ता है। अंत में शिव जी की आरती करें।
- फिर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हुए महादेव का आशीर्वाद लें।
सावन सोमवार व्रत के नियम
- सावन में पहली बार व्रत रख रहे लोगों को व्रत का भोजन सूर्योदय से पहले कर लेना चाहिए।
- भोजन के बाद प्रसाद अवश्य ग्रहण करें और व्रत के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें।
- व्रत के दौरान ध्यान और पूजा करें। मन को शांत रखें और गुस्सा करने से बचें।
- सावन का व्रत पूरे विधि-विधान से रखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 28 July 2024 at 16:45 IST