अपडेटेड 28 July 2024 at 15:59 IST

Sawan Somwar Vrat: कल रखा जाएगा सावन के दूसरे सोमवार का व्रत, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?

सावन में व्रत रखने का विधान है। इस व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इस बात का खास ध्यान रखना होता है। आइए सावन सोमवार व्रत के नियमों के बारे में जानते हैं।

Sawan Somwar Vrat
सावन सोमवार व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? | Image: Freepik

Somwar Vrat Me Kya Khana Chahiye Aur Kya Nahi: इन दिनों सावन का महीना चल रहा है। धार्मिक दृष्टि से बेहद ही खास और पवित्र माना जाने वाला यह माह भगवान शंकर को समर्पित है। पूरे महीने शिव भक्त भोले को प्रसन्न करने में लगे रहते हैं। इसके लिए लोग वह पूजा पाठ से लेकर व्रत तक रखते हैं। अगर आप भी सावन के दूसरे सोमवार पर व्रत रखने जा रहे हैं, तो इस दौरान किन चीजों को खाएं और किन चीजों को नहीं इसके बारे में जरूर जान लें।

दरअसल, सावन माह में रखे जाने वाले सोमवार व्रत का बहुत ही अधिक महत्व माना जाता है और साथ ही इसके कुछ नियम भी हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी होता है, नहीं तो एक छोटी सी गलती से आपका व्रत टूट भी सकता है। तो चलिए जानते हैं कि सावन माह में सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

सावन सोमवार व्रत में क्या खाएं?

सात्विक भोजन
सावन के दौरान सात्विक भोजन ही करना चाहिए, इसमें फल, सब्जियां, दही, दूध, मेवे और साबुत अनाज को ही शामिल करें।

दूध से बनी खीर
सावन माह में रखे जाने वाले सोमवार के व्रत में दूध से बनी खीर खा सकते हैं। इसमें आप साबूदाना, मखाना या फिर समा के चावल की खीर बनाकर खा सकते हैं।

Advertisement

मिठाई
सावन सोमवार व्रत में मिठाई या खोए से बनी चीजें का सेवन कर सकते हैं।

इन चीजों का करें सेवन
सावन के सोमवार में व्रत के दौरान भरपूर मात्रा में पानी, जूस और छाछ आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे व्रत नहीं टूटता है और आपकी एनर्जी भी बनी रहती है।

Advertisement

सावन सोमवार व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

मसालेदार भोजन
सावन सोमवार व्रत में मसालेदार और तीखा भोजन खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसे खाने से व्रत टूट सकता है।

नमक
अक्सर लोग व्रत में सेंधा नमक का सेवन करते हैं, लेकिन सावन सोमवार व्रत में नमक का सेवन करने से आपका व्रत टूट सकता है। ऐसे में इस व्रत में नमक खाने से बचें।

सावन में न करें ये काम
सावन में मांस, मछली और अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ सावन में शराब भी नहीं पीना चाहिए।

यह भी पढ़ें… Hariyali Teej Date: 6 या 7 अगस्त कब रखा जाएगा हरियाली तीज का व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 28 July 2024 at 15:59 IST