Sheetla Astami 2025: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें माता की ये आरती, हर दुख का होगा नाश; सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
Sheetla Astami 2025 Aarti: आज शीतला अष्टमी के दिन आपको देवी मां की आरती का पाठ जरूर करना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Sheetla Astami 2025 Aarti: सनातन धर्म में शीतला अष्टमी का बेहद खास महत्व होता है। शीतला अष्टमी के दिन मां शीतला की पूजा और व्रत किए जाने का विधान है। इस दिन को बासोड़ा या बसोड़ा भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बासोड़ा से एक दिन पहले भोजन बनाया जाता है और पूजा के दिन माता को उसी बासी भोजन का भोग लगाया जाता है।
इस साल आज यानी 22 मार्च को शीतला अष्टमी (Sheetla Astami 2025) मनाई जा रही है। माना जाता है कि जो व्यक्ति शीतला सप्तमी और अष्टमी के दिन मां शीतला की पूजा और व्रत करना है उस पर देवी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इस दिन आप मां को प्रसन्न करने के लिए उनकी विशेष आरती का पाठ कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
शीतला माता की आरती (Sheetla Mata Ki Aarti)
जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता।
आदि ज्योति महारानी,
सब फल की दाता।
ॐ जय शीतला माता...॥
Advertisement
रतन सिंहासन शोभित,
श्वेत छत्र भाता।
ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें,
जगमग छवि छाता।
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता।
विष्णु सेवत ठाढ़े,
सेवें शिव धाता।
वेद पुराण वरणत,
पार नहीं पाता।
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता।
Advertisement
इन्द्र मृदङ्ग बजावत,
चन्द्र वीणा हाथा।
सूरज ताल बजावै,
नारद मुनि गाता।
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता।
घण्टा शङ्ख शहनाई,
बाजै मन भाता।
करै भक्तजन आरती,
लखि लखि हर्षाता।
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता।
ब्रह्म रूप वरदानी,
तुही तीन काल ज्ञाता।
भक्तन को सुख देती,
मातु पिता भ्राता।
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता।
जो जन ध्यान लगावे,
प्रेम शक्ति पाता।
सकल मनोरथ पावे,
भवनिधि तर जाता।
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता।
रोगों से जो पीड़ित कोई,
शरण तेरी आता।
कोढ़ी पावे निर्मल काया,
अन्ध नेत्र पाता।
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता।
बांझ पुत्र को पावे,
दारिद्र कट जाता।
ताको भजै जो नाहीं,
सिर धुनि पछताता।
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता।
शीतल करती जननी,
तू ही है जग त्राता।
उत्पत्ति व्याधि बिनाशन,
तू सब की घाता।
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता।
दास विचित्र कर जोड़े,
सुन मेरी माता।
भक्ति आपनी दीजै,
और न कुछ भाता।
जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता।
आदि ज्योति महारानी,
सब फल की दाता।
ॐ जय शीतला माता...॥
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।