अपडेटेड 21 September 2025 at 20:15 IST

Shardiya Navratri 2025 Kalash Sthapana Vidhi: नवरात्रि की पूजा करने से पहले जान लें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत शुभ योग और उत्तम मुहूर्त में कलश स्थापना से करें। मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होगी।

shardiya Navratri 2025 ghatstaphana or kalash sthapana Vidhi puja niyam shubh muhurat
कलश स्थापना मुहूर्त | Image: facebook/freepik

शारदीय नवरात्रि 2025 का आरंभ सोमवार, 22 सितम्बर 2025 से हो रहा है। इस दिन मां दुर्गा के भक्त पूरे श्रद्धा और भक्ति से कलश स्थापना यानी घटस्थापना करके नवरात्रि की पूजा की शुरुआत करते हैं। 
माना जाता है कि कलश स्थापना से घर में देवी का आगमन होता है और पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार, जानते हैं क्या है कलश स्थापना का सही समय, पूजा नियम और शुभ मुहूर्त-

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है?

  • सुबह का मुहूर्त 22 सितम्बर को सुबह 06:09 से 07:40 मिनट तक रहेगा। 
  • अगर इस समय चूक जाएं तोअभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापना की जा सकती है, जो कि 11:49 बजे से 12:38 बजे तक रहेगा।
  • इस दिन हस्त नक्षत्र, ब्रह्म योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जो पूजा और घटस्थापना को और अधिक शुभ बनाता है।

कलश स्थापना की विधि क्या है? 

Uploaded image
  • सबसे पहले घर के पूजा स्थान को अच्छी तरह साफ करें और गंगाजल का छिड़काव करें।
  • एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर थोड़े चावल रखें।
  • मिट्टी के कलश में स्वच्छ जल भरें और उसमें आम के पत्ते, सुपारी, चावल, सिक्का और पंचरत्न रखें।
  • कलश के ऊपर नारियल रखें और उसे लाल चुनरी से बांधें।
  • कलश को चौकी पर रखें और उसके पास देवी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
  • अब दीपक जलाकर, अक्षत, फूल और धूप अर्पित करें और मां दुर्गा का आह्वान करें।
  • घटस्थापना के साथ ही कलश के पास जौ बोएं, जो नवरात्रि के नौ दिनों तक उगाए जाते हैं और शुभता का प्रतीक माने जाते हैं।

क्या है महत्व?

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करना बेहद जरूरी है। इसे ब्रह्मांड की ऊर्जा और देवी शक्ति का प्रतीक माना जाता है। घर में कलश स्थापित करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का वास होता है।

इसे भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: इस बार 10 दिन की नवरात्रि, दिन बढ़ने से 10 प्रकार के दुखों का होगा नाश, दो बार की जाएगी मां चंद्रघंटा की पूजा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 21 September 2025 at 20:15 IST