अपडेटेड 21 September 2025 at 17:12 IST

Shardiya Navratri 2025: इस बार 10 दिन की नवरात्रि, दिन बढ़ने से 10 प्रकार के दुखों का होगा नाश, दो बार की जाएगी मां चंद्रघंटा की पूजा

Shardiya Navratri 2025 Puja Niyam: इस बार नवरात्रि में मां चंद्रघंटा की दोहरी पूजा का पुण्य जरूर प्राप्त करें और पूरे मन से मां दुर्गा की आराधना करें।

Shardiya Navratri 2025
Shardiya Navratri 2025 | Image: Freepik

शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और पावन पर्व है। हर साल भक्त पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। सामान्यत: नवरात्र का उत्सव 9 दिनों तक चलता है, लेकिन साल 2027 में यह और भी खास होने वाला है, क्योंकि इस बार नवरात्रि 10 दिन तक चलेगी।

क्यों खास है 2025 की नवरात्रि?

इस बार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025, मंगलवार से शुरू होकर 2  अक्टूबर 2025, गुरुवार तक चलेगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार तृतीया तिथि दो दिनों तक रहेगी, जो कि मां चंद्रघंटा को समर्पित है। यही कारण है कि इस बार नवरात्रि 10 दिन तक मनाई जाएगी और मां चंद्रघंटा की पूजा दो बार की जाएगी।

मां चंद्रघंटा की पूजा दो बार

मां चंद्रघंटा शक्ति और साहस की देवी मानी जाती हैं। कहते हैं कि उनकी कृपा से भय और बाधाओं का अंत होता है। इस बार उनकी पूजा दो बार होने से भक्तों को दुगुना आशीर्वाद मिलेगा और जीवन से नकारात्मकता दूर होगी।

Uploaded image

क्या है ज्योतिषीय महत्व?

सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार, नवरात्रि के दिनों का बढ़ना बेहद शुभ माना जाता है। इन दिनों व्रत-पूजा करने से दोगुना फल प्राप्त होता है। यह 10 प्रकार के दुखों का नाश करने वाला होता है। घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

Advertisement

क्या हैं विशेष तिथियां?

नवरात्रि का शुभारंभ यानी 22 सितंबर 2025, इसके बाद  महा अष्टमी का दिन 30 सितंबर 2025 और 1 अक्टूबर 2027 यानि महा नवमी और नवरात्रि का समापन, यह सभी तिथियां सबसे विशेष रहेंगी।

साल 2025 की शारदीय नवरात्रि भक्तों के लिए बेहद खास और फलदायी होगी। दस दिनों तक मां दुर्गा की उपासना करने से न केवल हर प्रकार की बाधाएं दूर होंगी, बल्कि परिवार में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री के इस चालीसा का पाठ
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 21 September 2025 at 17:10 IST