अपडेटेड 3 October 2024 at 14:40 IST
Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में जरूर करें मां दुर्गा के 108 नामों का जाप
Maa Durga ke 108 naam: मां दुर्गा के 108 नाम कौन से हैं? किन नामों से जाना जाता है मां दुर्गा को? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Maa Durga ke 108 naam (मां दुर्गा के 108 नाम): नवरात्रि के दिनों में अक्सर लोग उन कामों को करते हैं, जिससे माता रानी को प्रसन्न किया जा सके और उनकी कृपा प्राप्त की जा सके। बता दें कि इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर दिन गुरुवार को शुरू हुए हैं। ये दिन मां दुर्गा को समर्पित हैं। नवरात्रि का पहला दिन शैलपुत्री के नाम है ये भी आदिशक्ति का ही पहला रूप हैं। सति का दूसरा जन्म शैलपुत्र हिमराज के यहां हुआ इसलिए इनका नाम शेलपुत्री पड़ा। ऐसे में यदि आप माता रानी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ऐसे में आप नवरात्रि के दिनों में माता दुर्गा के 108 नामों का जाप (108 Names of Maa Durga in Hindi) कर सकते हैं। यहां दिए गए नाम आपके काम आ सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा के कौन से 108 नामों का जाप (What is the benefit of chanting 108 names of Durga?) कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
माता के 108 नाम कौन से हैं? (Durga Ji Ke 108 Naam)
सती, साध्वी, भवप्रीता, भवानी, भवमोचनी, आर्या, दुर्गा, जया, आद्या, त्रिनेत्रा, शूलधारिणी, पिनाकधारिणी, चित्रा, चंद्रघंटा, महातपा, मन, बुद्धि, अहंकारा, चित्तरूपा, चिता, चिति, सर्वमंत्रमयी, सत्ता, सत्यानंदस्वरुपिणी, अनंता, भाविनी, भव्या, अभव्या, सदागति, शाम्भवी, देवमाता, चिंता, रत्नप्रिया, सर्वविद्या, दक्षकन्या, दक्षयज्ञविनाशिनी, अपर्णा, अनेकवर्णा, पाटला, पाटलावती, पट्टाम्बरपरिधाना, कलमंजरीरंजिनी, अमेयविक्रमा, क्रूरा, सुंदरी, सुरसुंदरी, वनदुर्गा, मातंगी, मतंगमुनिपूजिता, ब्राह्मी, माहेश्वरी, ऐंद्री, कौमारी, वैष्णवी, चामुंडा, वाराही, लक्ष्मी, पुरुषाकृति, विमला, उत्कर्षिनी, ज्ञाना, क्रिया, नित्या, बुद्धिदा, बहुला, बहुलप्रिया, सर्ववाहनवाहना, निशुंभशुंभहननी, महिषासुरमर्दिनी, मधुकैटभहंत्री, चंडमुंडविनाशिनी, सर्वसुरविनाशा, सर्वदानवघातिनी, सर्वशास्त्रमयी, सत्या, सर्वास्त्रधारिणी, अनेकशस्त्रहस्ता, अनेकास्त्रधारिणी, कुमारी, एककन्या, कैशोरी, युवती, यति, अप्रौढ़ा, प्रौढ़ा, वृद्धमाता, बलप्रदा, महोदरी, मुक्तकेशी, घोररूपा, महाबला, अग्निज्वाला, रौद्रमुखी, कालरात्रि, तपस्विनी, नारायणी, भद्रकाली, विष्णुमाया, जलोदरी, शिवदुती, कराली, अनंता, परमेश्वरी, कात्यायनी, सावित्री, प्रत्यक्षा और ब्रह्मावादिनी।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 October 2024 at 14:40 IST