अपडेटेड 10 October 2024 at 11:39 IST

Kanya Pujan: कन्या पूजन के वक्त जरूर बोलें ये मंत्र, करें आरती और स्तोत्र

Kanya Pujan Siddhidatri Devi: कन्या पूजन पर सिद्धिदात्री की इस आरती को पढ़ें। साथ ही मां सिद्धिदात्री के मंत्र और स्तोत्र का पाठ जरूर करें।

kanya pujan gift
कन्या पूजन | Image: Freepik

Kanya Pujan Mantra 2024: नवरात्रि के नौवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। यदि आप इस दिन मां को प्रसन्न करना चाहते हैं तो कुछ मंत्रों का जाप करना बेहद जरूरी है। बता दें कि नवमी के दिन कन्या पूजन करना चाहते हैं तो आप कन्या पूजन पर मां सिद्धिदात्री की आरती भी जरूर करें।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप मां सिद्धिदात्री की कौन-सी आरती (Siddhidatri devi aarti) और कौन-से मंत्रों (Siddhidatri devi Mantra) का जाप कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

कन्या पूजा का मंत्र (Siddhidatri devi Mantra)

  • ॐ श्री दुं दुर्गायै नमः ।।
  • ॐ श्री कुमार्यै नमः ।।
  • या देवी सर्वभू‍तेषु 'कन्या ' रूपेण संस्थिता । नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ।।

सिद्धिदात्री की इस आरती (Siddhidatri devi aarti)

जय सिद्धिदात्री मां, तू सिद्धि की दाता।
तू भक्तों की रक्षक, तू दासों की माता।।

तेरा नाम लेते ही मिलती है सिद्धि।
तेरे नाम से मन की होती है शुद्धि।।

Advertisement

कठिन काम सिद्ध करती हो तुम।
जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम।।

तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है।
तू जगदम्बे दाती तू सर्व सिद्धि है।।

Advertisement

रविवार को तेरा सुमिरन करे जो।
तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो।।

तू सब काज उसके करती है पूरे।
कभी काम उसके रहे ना अधूरे।।

तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया।
रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया।।

सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली।
जो है तेरे दर का ही अम्बे सवाली।।

हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा।
महा नंदा मंदिर में है वास तेरा।।

मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता।
भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता।।

मां सिद्धिदात्री स्तुति मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

मां सिद्धिदात्री पूजा मंत्र

ओम देवी सिद्धिदात्र्यै नमः।

अमल कमल संस्था तद्रज:पुंजवर्णा, कर कमल धृतेषट् भीत युग्मामबुजा च।

मणिमुकुट विचित्र अलंकृत कल्प जाले; भवतु भुवन माता संत्ततम सिद्धिदात्री नमो नम:।

मां सिद्धिदात्री बीज मंत्र

ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:।

मां सिद्धिदात्री प्रार्थना मंत्र

सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।

सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।

ये भी पढ़ें - Kanya Pujan 2024: कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त कब है?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 10 October 2024 at 11:39 IST