अपडेटेड 10 October 2024 at 11:01 IST
Kanya Pujan 2024: कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त कब है?
Kanya Pujan 2024 Shubh Muhurat in Hindi: कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है? जानते हैं सही समय के बारे में इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Kanya Pujan 2024 Shubh Muhurat in Hindi: शारदीय नवरात्रों के पावन अवसर पर कन्या पूजन अष्टमी और नवमी वाले दिन होता है। बता दें कि इस दिन को कंजक पूजा के नाम से भी जानते हैं। जिन लोगों के घर में सप्तमी को आखिरी व्रत रखा जाता है वे लोग अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं। वहीं जो लोग अष्टमी के दिन आखिरी व्रत रखते हैं उन लोगों के घरों में नवमी को कन्या पूजन होता है। कहते हैं कि कन्याएं माता के रूप में आती हैं। इसी कारण माता के नौ रूपों के चलते नौ कन्याओं को खाना खिलाया जाता है। साथ ही कन्याओं को दक्षिणा भेंट में दी जाती है।
लेकिन इस साल यानी 2024 में नवरात्रों की कन्या पूजन कब की जाएगी और इसका शुभ मुहूर्त क्या है, इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2024) में कन्या पूजन कब होने वाला है। पढ़ते हैं आगे…
कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त कब है? (Kanya Pujan 2024 Shubh Muhurat)
यदि आप अष्टमी वाले दिन कन्या पूजन कर रहे हैं तो इस साल अष्टमी 11 अक्टूबर को मनाई जा रही है। हालांकि 10 अक्टूबर से यह 12 बचकर 31 मिनट से शुरू हो रही है और इसका समापन 11 अक्टूबर को 12:06 पर होगा। ऐसे में आप 12:00 बजे से पहले कन्या पूजन कर सकते हैं। वहीं यदि आप नवमी को कन्या पूजन करने वाले हैं तो बता दें, इस साल कन्या पूजन 12 अक्टूबर को मनाई जा रही है। 11 अक्टूबर को 12:07 पर नवमी की शुरुआत हो रही है और इसका समापन सुबह 10:59 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में आप इस समय से पहले नवमी पर कन्या पूजन कर सकते हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 10 October 2024 at 11:01 IST