अपडेटेड 14 October 2024 at 12:34 IST

Sharad Purnima 2024 Kab hai: 15, 16 या 17 अक्टूबर...? शरद पूर्णिमा की तिथि को लेकर लोग परेशान

What time is Sharad Purnima Tithi start and end? शरद पूर्णिमा 2024 में कब है? 2024 में पूर्णिमा कितनी तारीख को है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Sharad Purnima 2023
Sharad Purnima 2024 date and time | Image: Pinterest

What time is Sharad Purnima Tithi? शरद पूर्णिमा का पर्व आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत रखा जाता है और उन्हें प्रसन्न किया जाता है। वहीं इस दिन चंद्रमा की पूजा की जाती है। इस दिन चंद्रमा के दर्शन करना अच्छा माना जाता है लेकिन लोगों को इस बात को लेकर कंफ्यूजन है कि इस साल यानी 2024 में शरद पूर्णिमा की तिथि कब है। कुछ लोग 16 अक्टूबर को यह दिन मना रहे हैं तो कुछ लोग 17 अक्टूबर की शाम को सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में इसकी सही तिथि के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शरद पूर्णिमा का पर्व किस तारीख को मनाया जाएगा। पढ़ते हैं आगे…

शरद पूर्णिमा 2024 कब है? (when is sharad purnima 2024?)

बता दें कि पंचांग के मुताबिक, शरद पूर्णिमा की शुरुआत 16 अक्टूबर को हो रही है, वहीं इसका समापन 17 अक्टूबर को हो रहा है। यही कारण है कि कुछ लोग 16 अक्टूबर के दिन शरद पूर्णिमा मना रहे हैं तो कुछ लोग शरद पूर्णिमा 17 अक्टूबर को सेलिब्रेट कर रहे हैं। हालांकि यह इसके समय पर निर्भर करता है। बता दें, शरद पूर्णिमा की शुरुआत 16 अक्टूबर की रात 8:40 पर हो रही है। वहीं इसका समापन 17 अक्टूबर के शाम 4:55 पर हो रहा है। ऐसे में लोग 16 अक्टूबर को ही शरद पूर्णिमा मना रहे हैं। 

अब आप यह सोच रहे होंगे कि उदया तिथि के हिसाब से 17 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। लेकिन बता दे कि शरद पूर्णिमा की पूजा रात के वक्त की जाती है। वहीं रात के वक्त चांद की छाया में खीर रख अगले दिन उसका सेवन किया जाता है। ऐसे में 16 अक्टूबर की रात को आप चांद की छाया के नीचे खीर रखकर अगले दिन इसका सेवन कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Sharad Purnima 2024: पूरी रात छत पर क्यों रखी जाती है खीर?

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 October 2024 at 11:17 IST