अपडेटेड 9 December 2024 at 19:38 IST

शनिवार के दिन लंच या डिनर में जरूरी खानी चाहिए ये चीज, शनिदेव होते हैं प्रसन्न

Why is Khichdi eaten on Saturday? शनिवार को खिचड़ी क्यों खाई जाती है, इसके पीछे क्या है वजह? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Khichdi
Khichdi | Image: Freepik

Why is Khichdi eaten on Saturday? बता दें कि शनिवार को शनि देव की पूजा की जाती है। वहीं इस दिन वो काम किया जाता है, जिससे शनिदेव खुश होते हैं और शनि दोष से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि शनिवार के दिन खिचड़ी का सेवन किया जाए तो इससे भी शनि देव की कृपा बरसती है। ऐसे में इसके फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शनिवार को खिचड़ी खाने से शनि देव (Shani dev ke Upay) कैसे प्रसन्न होते हैं साथ ही इसके सेवन से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

शनिवार को खिचड़ी क्यों खाई जाती है?

  • व्यक्ति को शनिवार के दिन खिचड़ी खानी चाहिए। साथ ही बनानी भी चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से न केवल शनिदेव प्रसन्न हो सकते हैं बल्कि इससे शनि दोष से भी रहत मिल सकती है।
  • शनिदेव को खतरनाक ग्रहों में से एक माना जाता है। ऐसे में यदि वह नाराज हो जाएं तो इससे सभी ग्रहों की दशा बिगड़ सकती है।
  • यदि शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन खिचड़ी जरूर खाएं। इससे जीवन में सुख बना रह सकता है।
  • साथ ही शनिवार के दिन खिचड़ी खाने से जीवन में तरक्की भी होती है। कहते हैं कि इस उपाय को करने से जीवन में आने वाले कठिनाइयों से भी छुटकारा मिल जाता है।
  • शनिदेव का बुरा प्रभाव कम करना है, उन्हें प्रसन्न करना है और घर में सुख शांति लानी है तो ऐसे में आप शनिवार के दिन अपनी डाइट में खिचड़ी को जरूर जोड़ें।
  • बता दें कि खिचड़ी के अंदर जरूरी पोषक तत्व जैसे मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन, कैल्सियम, डाइटरी फाइबर आदि पाए जाते हैं तो शरीर के लिए भी बेहद उपयोगी होते हैं।

ये भी पढ़ें - Year Ender 2024: इस साल लोगों की जुबां पर छाए रहे ये 2 मंदिर, जानें कारण

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 9 December 2024 at 19:35 IST