Year Ender 2024: इस साल लोगों की जुबां पर छाए रहे ये 2 मंदिर, चौंका देगा कारण
Year Ender 2024:
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Year Ender 2024: मंदिरों के दर्शन करना न केवल हमारे देश में शुभ माना जाता है बल्कि लोगों का मानना है कि मंदिर एकता और समाज से जुड़ने का एक जरिया भी है। पूरे साल कुछ मंदिरों का जिक्र लोगों की जुबान पर रहा, जिसमें से दो मंदिर के बारे में आज हम इस लेख के माध्यम से बताएंगे। जी हां, पहले राम मंदिर, जो कि अयोध्या में स्थित है और दूसरा तिरुपति बालाजी का मंदिर। ऐसे में ये दोनों क्यों सबसे ज्यादा चर्चा में रहे, इसके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 2024 में सबसे ज्यादा कौन से मंदिर चर्चा में रहें और क्या कारण हैं, पढ़ते हैं आगे…
1 - राम मंदिर, अयोध्या (Ram Mandir, Ayodhya)
बता दें इस मंदिर का उद्घाटन 2024 में हुआ था। यही कारण था कि ये सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। भक्तों को कई वर्षों से इस मंदिर के बनने का इंतजार था। यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। इस मंदिर में न केवल रामलाल की नई मूर्ति स्थापित की गई बल्कि मंदिर के निर्माण के साथ-साथ अयोध्या शहर की भी काया पलट दी गई है। यहां पर जब से मंदिर बना है तब से भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। वहीं दिवाली के समय पर अयोध्या में न जानें कहां-कहां से लोग दूर-दूर से दीए जलाने आए।
2 - तिरुपति बाला जी मंदिर ( Tirupati Balaji Mandir )
तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश में स्थित है और यह तिरुपति से करीब 22 किलोमीटर दूर पहाड़ों पर है। बता दें कि भगवान वेंकटेश्वर बालाजी के दर्शन के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। लेकिन सितंबर के महीने में मंदिर को लेकर एक ऐसी खबर सुनने को मिली जिसके कारण मंदिर एकदम चर्चा में आ गया। जी हां, मंदिर के प्रसाद से जुड़ी खबर थी। मंदिर का एक प्रसिद्ध बड़ा लड्डू जो वहां पर प्रसाद के रूप में मिलता है उसमें मिलावट पाई गई।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।