Shani Uday 2026: कर्मफल दाता शनिदेव अप्रैल में होंगे उदित, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत; आर्थिक तंगी होगी दूर!

Lucky Zodiac Signs 2026: शनि का उदित होना धीरे-धीरे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। यह अचानक चमत्कार नहीं करता, लेकिन मेहनत करने वालों को जरूर आगे बढ़ाता है।

shani-uday-2026-saturn-rise-in-meen-positive-impact-on-rashi lucky zodiac-zodic-sign lord shanidev
शनि उदय 2026 | Image: Freepik

ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है। इसलिए इन्हें न्यायप्रिय ग्रह भी कहा जाता है। शनि का प्रभाव धीरे-धीरे जरूर पड़ता है, लेकिन इसका असर लंबे समय तक रहता है।

साल 2026 में शनि एक खास बदलाव करने जा रहे हैं। 13 मार्च 2026 को शनि मीन राशि में अस्त हो गए थे, यानी उनका प्रभाव कुछ हद तक कमजोर हो गया था। अब लगभग 40 दिनों बाद 22 अप्रैल 2026 को सुबह 4:49 बजे शनि मीन राशि में उदित होंगे।

शनि के उदित होने के बाद कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। खासकर 5 राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है।  तो चलिए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में-

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का उदय बहुत फायदेमंद रहेगा। इस दौरान लंबे समय से रुकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। इसके अलावा आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। साथ ही, दोस्तों और करीबियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में खुशियों की एंट्री हो सकती है।

Advertisement
Uploaded image

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलने का समय आ गया है। इस दौरान नौकरी और करियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं। इसके अलावा काम की तारीफ होगी और प्रमोशन के योग बनेंगे। साथ ही, सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप बदलाव चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए सही है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए भी यह समय राहत भरा रहेगा। ऐसे में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। इसके अलावा मानसिक शांति मिलेगी। जीवन पहले से ज्यादा संतुलित महसूस होगा।

Advertisement

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए शनि का उदय भाग्य का साथ लेकर आएगा। इस दौरान रुके हुए काम पूरे होंगे। धन और संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में बिजनेस और नौकरी में लाभ मिलेगा। साथ ही, यात्रा से फायदा होने के योग हैं। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Uploaded image

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए यह समय कई खुशखबरियां ला सकता है। इस दौरान शिक्षा में सफलता मिलेगी। इसके अलावा संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। आय में तेजी से बढ़ोतरी होगी। साथ ही, नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं।


शनि का उदित होना धीरे-धीरे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। यह अचानक चमत्कार नहीं करता, लेकिन मेहनत करने वालों को जरूर आगे बढ़ाता है।

यह जरूर पढ़ें: Mangal Uday 2026: कुंभ राशि में गोचर के बाद मंगल उदय से बदलेगी किस्मत, जानें किन राशियों को हो सकता है धन लाभ?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड