Mangal Uday 2026: कुंभ राशि में गोचर के बाद मंगल उदय से बदलेगी किस्मत, जानें किन राशियों को हो सकता है धन लाभ?

Mangal Gochar 2026: मंगल उदय 2026 कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सफलता लेकर आया है। खासकर तीन राशि वालों को धन और करियर में बड़ा लाभ मिल सकता है। सही मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ यह समय आपके जीवन को बेहतर बना सकता है।

mangal-uday-2026-rashifal-mangal gochar kumbh rashi-lucky-zodiac-signs-get-prosperity-success aries Sagittarius taurus Aquarius rashi
मंगल उदय 2026 | Image: Freepik

Lucky Zodiac Signs 2026: 26 मार्च 2026 को मंगल ग्रह का उदय हो रहा है और इस समय मंगल कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम का ग्रह माना जाता है। जब मंगल उदित होता है, तो इसका असर खासकर करियर, धन और फैसलों में लोगों के जीवन में तेजी से दिखाई देता है । तो चलिए जानते हैं कि किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा और बाकी लोग क्या उपाय कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं, इसलिए इस राशि पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। यह गोचर आपकी कुंडली के लाभ भाव (11वें भाव) में हो रहा है।

क्या फायदा होगा?

रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जॉब का मौका मिल सकता है और बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा आत्मविश्वास और ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इच्छाएं पूरी होने के योग हैं।

Advertisement

उपाय:

हर दिन स्नान के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी की पूजा करें।

Advertisement

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि के लिए मंगल 10वें भाव (करियर और काम) में उदित हो रहे हैं।

क्या फायदा होगा?

इस दौरान नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साथ ही, प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ध्यान रहे कि गुस्से और जल्दबाजी से बचें, नहीं तो आपकी इमेज खराब हो सकती है।

उपाय:

हर मंगलवार हनुमान जी को लाल फल चढ़ाएं और प्रसाद बांटें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए मंगल तीसरे भाव (साहस और मेहनत) में उदित हो रहे हैं।

क्या फायदा होगा? 

इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। इसके अलावा नौकरी मिलने के योग बन सकते हैं। साथ ही, यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

उपाय:

मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर अर्पित करें।

Uploaded image

कुंभ राशि (Aquarius)

मंगल आपकी ही राशि में उदित हो रहे हैं, जिससे आपका प्रभाव और ऊर्जा बढ़ेगी।

क्या फायदा होगा?

इस दौरान करियर में तरक्की हो सकती है। काम में सफलता और पहचान मिलेगी। साथ ही, मैनेजमेंट स्किल बेहतर होगी। इसके अलावा बिजनेस में लाभ हो सकता है। ध्यान रखें कि गुस्सा और चिड़चिड़ापन रिश्तों में दूरी ला सकता है।

बाकी राशियों के लिए उपाय

अगर आपकी राशि ऊपर नहीं है, तब भी चिंता की जरूरत नहीं है। आप भी मंगल के शुभ प्रभाव का लाभ पा सकते हैं। ऐसे में रोज सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। घर के मंदिर में बैठकर हनुमान जी का ध्यान करें। हर मंगलवार मंदिर जाकर बूंदी, लाल मिठाई या फल चढ़ाएं और जरूरतमंद लोगों में प्रसाद बांटें।

मंगल उदय 2026 कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सफलता लेकर आया है। खासकर मेष, वृष और धनु राशि वालों को धन और करियर में बड़ा लाभ मिल सकता है। सही मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ यह समय आपके जीवन को बेहतर बना सकता है।

यह जरूर पढ़ें: Shukra-Shani Yuti 2026: गुरु की राशि में शनि-शुक्र की युति से खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें किन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड