अपडेटेड 13 February 2025 at 16:31 IST
29 मार्च से बिगड़ सकते हैं इन 5 राशियों के दिन, हो सकते हैं बड़े नुकसान
Shani Rashi Parivartan Gochar: बता दें कि शनि ग्रह परिवर्तन के कारण कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव कर सकता है। जानते हैं इन राशियों के बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shani Rashi Parivartan Gochar: साल 2025 में बता दें कि 29 मार्च के दिन शनि ग्रह सबसे बड़ा परिवर्तन करने वाले हैं। जी हां, वे अपनी राशि कुंभ से निकलेंगे और बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इसके कारण शनि ग्रह कई राशियों को दुख भी देने वाले हैं। ऐसे में यह पता होना जरूरी है कि ऐसी कौन सी राशियां हैं, जिन्हें सतर्क रहने की जरूरत है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी कौन सी पांच राशियां हैं, जिन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। पढ़ते हैं आगे…
मेष राशि
इन जातकों को बता दें कि शनि के परिवर्तन के कारण इन पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण लग जाएगा। ऐसे में इन्हें न केवल आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा बल्कि मानसिक चुनौतियां भी इन्हें परेशान कर सकती हैं। ऐसे में थोड़ा संयम बनाकर रखें।
सिंह राशि
इन राशि वाले जातकों को बता दें कि इन लोगों को भी शनि परिवर्तन के कारण न केवल आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है बल्कि दांपत्य जीवन में बहस और अहंकार भी आ सकता है। ऐसे में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और विवाद से बचें।
Advertisement
धनु राशि
इन जातकों को बता दें कि ये किसी भी अनावश्यक विवाद में पड़ सकते हैं। ऐसे में खुद को इन विवादों से बचाएं। अपने पर नियंत्रण रखें। इससे अलग शनि के मंदे कार्यों से भी आपको दूर रहने की जरूरत है।
कुंभ राशि
इन जातकों को बता दें कि इस परिवर्तन के बाद साढ़ेसाती का तीसरा और अंतिम चरण शुरू होने वाला है। ऐसे में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन खुद पर नियंत्रण रखें। साथ ही यदि आपने अच्छे कर्म नहीं किए हैं तो इस दौरान आपको काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
Advertisement
मीन राशि
इन राशि वाले जातकों को बता दें कि इन्हें इस परिवर्तन से डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन इस समय आपके जीवन में न केवल बदलाव आएंगे बल्कि चुनौतियां भी आपको घेर कर रखेंगी। ऐसे में बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 13 February 2025 at 16:31 IST