अपडेटेड 22 December 2025 at 23:32 IST
Shani-Guru Sanyog 2026: साल 2026 में गुरु और शनि का महासंयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा मान-सम्मान; होगा आर्थिक लाभ
Shani-Guru Sanyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में नया साल बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं इस नए साल में गुरु और शनि का महासंयोग बनने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shani-Guru Sanyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। कभी-कभी यह शुभ और अशुभ फलदायी माने जाते हैं। वहीं साल 2026 ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने जा रहा है। क्योंकि इस नए साल में दो शक्तिशाली ग्रह जैसे गुरु और शनि की युति बनने जा रही है। जहां शनिदेव कर्मों के देवता माने जाते हैं और गुरु भाग्य के साथ-साथ ज्ञान का कारक माने जाते हैं।
जब इन ग्रहों की कृपा एक साथ बनती है तो व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आने लग जाती है। अब ऐसे में इस महासंयोग से किन राशियों को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
शनि-गुरु की युति से मेष राशि वालों को होगा लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए 2026 का यह संयोग करियर में बड़ी छलांग लगाने वाला साबित होगा। शनि की स्थिरता और गुरु का आशीर्वाद आपके रुके हुए कार्यों को गति देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पैतृक संपत्ति से लाभ होने की प्रबल संभावना है। निवेश के लिए यह समय स्वर्ण काल जैसा रहेगा।
शनि-गुरु की युति से मिथुन राशि वालों पर कृपा
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक उन्नति का है। यदि आप लंबे समय से कर्ज या आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, तो इस दौरान आपको राहत मिलेगी। व्यापार में नए लाभ मिल सकते हैं। गुरु की शुभ दृष्टि से आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे आप लाभ कमाने के नए अवसर पैदा करेंगे।
Advertisement
शनि-गुरु की युति से सिंह राशि वालों का राजयोग
सिंह राशि के जातकों को इस महासंयोग से कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। जो लोग राजनीति सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा पद और मान-सम्मान प्राप्त होगा। आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगी और आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
ये भी पढ़ें - Nadiya ke Paar Re Release: 43 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर आ रही है 'नदिया के पार', यहां पढ़ें कब और कहां होगी रिलीज
Advertisement
शनि-गुरु की युति से कुंभ राशि वालों को आर्थिक लाभ
शनि कुंभ राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस राशि के जातकों पर इस संयोग का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आप कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। गुरु का प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता लाएगा।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 22 December 2025 at 23:32 IST