अपडेटेड 19 January 2026 at 23:50 IST

Shani Gochar 2026: शनि महाराज बदलेंगे चाल, जानें डबल गोचर करने से किन राशियों का शुरू होगा 'गोल्डन टाइम'?

January Gochar 2026: 20 जनवरी 2026 का शनि गोचर और अन्य ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला है। ऐसे में इस शुभ समय का पूरा फायदा उठाने के लिए सही फैसले लेना बेहद जरूरी होगा।

shani gochar 2026 double-gochar-shani-uranus-nakshatra-parivartan-labh-yog-lucky zodiac signs will-get-good-luck
शनि गोचर 2026 | Image: Freepik

January Gochar 2026 Lucky Zodiac Signs: साल 2026 का जनवरी महीना ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। इस दौरान ग्रहों की चाल में लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। खासतौर पर 20 जनवरी 2026 की तारीख बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन एक साथ दो बड़े ग्रह नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। इसे ज्योतिष में डबल गोचर कहा जा रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा।

द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 जनवरी की देर रात अरुण ग्रह यानी यूरेनस सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसी दिन शनि देव भी अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में गोचर करेंगे। इतना ही नहीं, इस दौरान मंगल-शनि की युति से एक खास लाभकारी योग भी बन रहा है, जिसे त्रि-एकादश योग कहा जाता है। ऐसे योग बहुत कम बनते हैं और इनका असर लंबे समय तक रहता है।

हालांकि इस डबल गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों के लिए यह समय किसी गोल्डन टाइम से कम नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह डबल गोचर नई शुरुआत का संकेत लेकर आया है। लंबे समय से जो काम अटके हुए थे, अब उनमें तेजी आएगी। करियर से जुड़े फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं। नौकरी या बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं, जिससे आय बढ़ने के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और दोस्तों से भी मदद मिल सकती है।

Advertisement
Uploaded image

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए यह समय मन और धन दोनों के लिहाज से राहत भरा रहेगा। जिन इच्छाओं को लेकर आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, अब उनके पूरे होने की संभावना बन रही है। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और तरक्की के योग बनेंगे। रिश्तों में मिठास आएगी और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शनि का यह डबल गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। जो काम बार-बार अटक रहे थे, अब पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में समझदारी बढ़ेगी और स्थिति पहले से बेहतर होगी। नया काम या प्रोजेक्ट शुरू करने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और मन शांत रहेगा।

Advertisement
Uploaded image

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह समय उम्मीदों को हकीकत में बदलने वाला साबित हो सकता है। जिन योजनाओं पर आप काफी समय से सोच रहे थे, अब उन पर अमल शुरू होगा। धन से जुड़ी परेशानियां कम होंगी और अचानक लाभ मिलने के योग भी हैं। नौकरी में पहचान और सम्मान मिलेगा। यात्रा या नई मुलाकातें भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

20 जनवरी 2026 का शनि गोचर और अन्य ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला है। खासतौर पर मेष, वृष, कर्क और धनु राशि वालों के लिए यह समय तरक्की, धन लाभ और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। ऐसे में इस शुभ समय का पूरा फायदा उठाने के लिए सही फैसले लेना बेहद जरूरी होगा।

यह जरूर पढ़ें: Magh Gupt Navratri 2026 Mantra Jaap: आज से शुरू माघ गुप्त नवरात्रि, इन 10 मंत्रों का करें रोजाना करें जाप, महाविद्या से खुलेगा तरक्की का रास्ता
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 19 January 2026 at 23:50 IST