अपडेटेड 19 January 2026 at 19:21 IST

Magh Gupt Navratri 2026 Mantra Jaap: आज से शुरू माघ गुप्त नवरात्रि, इन 10 मंत्रों का करें रोजाना करें जाप, महाविद्या से खुलेगा तरक्की का रास्ता

Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि साधना और आत्मिक उन्नति का विशेष समय है। अगर इन दिनों श्रद्धा और नियम के साथ दस महाविद्याओं के मंत्रों का जाप किया जाए, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

magh gupt Navratri 2026 mantra jaap
माघ गुप्त नवरात्रि 2026 मंत्र जाप | Image: Republic

Magh Gupt Navratri 2026 Significance: माघ मास की गुप्त नवरात्रि आज से शुरू हो चुकी है। गुप्त नवरात्रि को साधना, सिद्धि और तंत्र-मंत्र के लिए बहुत विशेष माना जाता है। इस दौरान तांत्रिक, अघोरी और साधक विशेष पूजा-पाठ और मंत्र जाप करते हैं।
चैत्र और शारदीय नवरात्रि में जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है, वहीं गुप्त नवरात्रि में देवी की दस महाविद्याओं की आराधना का विधान है। मान्यता है कि इन 9 दिनों में यदि सच्चे मन से महाविद्याओं के मंत्रों का जाप किया जाए, तो जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।

मां दुर्गा की 10 महाविद्याएं

देवी की दस महाविद्याएं इस प्रकार हैं - मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां भैरवी, मां धूमावती, मां बगुलामुखी, मां मातंगी और मां कमला।
इनका संबंध भगवान विष्णु के दस अवतारों से भी माना जाता है, इसलिए इनकी पूजा अत्यंत फलदायी मानी गई है।

गुप्त नवरात्रि में करें इन 10 मंत्रों का जाप

Uploaded image

1. मां तारा का मंत्र

मंत्र: ‘ॐ ह्नीं स्त्रीं हुं फट्’
इस मंत्र का 108 बार जाप करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग खुलता है।

Advertisement

2. मां काली का मंत्र

मंत्र: ‘ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं परमेश्वरि कालिके स्वाहा’
इस मंत्र के जाप से भय, शत्रु और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है और मन को शांति मिलती है।

Advertisement

3. मां भुवनेश्वरी का मंत्र

मंत्र: ‘ह्रीं भुवनेश्वर्यै ह्रीं नमः’
इस मंत्र के जाप से मान-सम्मान बढ़ता है और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है।

4. मां कमला का मंत्र

मंत्र: ‘हसौः जगत् प्रसुत्त्यै स्वाहा’
यह धन और ऐश्वर्य की देवी हैं। इस मंत्र के जाप से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

5. मां त्रिपुर सुंदरी का मंत्र

मंत्र: ‘ऐं ह्नीं श्रीं त्रिपुरसुंदर्यै नमः’
इस मंत्र के जाप से सौंदर्य, समृद्धि और दांपत्य जीवन में सुख-शांति आती है।

6. मां बगुलामुखी का मंत्र
मंत्र:
‘ह्लीं बगलामुखी सर्व दुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय जिह्वां कीलय बुद्धिं विनाशय ह्लीं स्वाहा’
इस मंत्र से शत्रु बाधा दूर होती है और साहस व आत्मविश्वास बढ़ता है।

Uploaded image

7. मां छिन्नमस्ता का मंत्र

मंत्र: ‘श्रीं ह्रीं ऐं वज्र वैरोचानियै ह्रीं फट् स्वाहा’
इस मंत्र के जाप से भय समाप्त होता है और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा मिलती है।

8. मां धूमावती का मंत्र

मंत्र: ‘धूं धूं धूमावती देव्यै स्वाहा’
इस मंत्र से जीवन की रुकावटें दूर होती हैं और उन्नति के रास्ते खुलते हैं।

9. मां त्रिपुर भैरवी का मंत्र

मंत्र: ‘ह्रीं त्रिपुर भैरव्यै स्वाहा’
यह मंत्र तंत्र साधना में सफलता दिलाता है और आत्मबल को मजबूत करता है।

10. मां मातंगी का मंत्र

मंत्र: ‘ह्रीं ऐं मातंग्यै नमः’
इस मंत्र के जाप से शिक्षा, कला, लेखन और ज्ञान के क्षेत्र में सफलता मिलती है।

माघ गुप्त नवरात्रि साधना और आत्मिक उन्नति का विशेष समय है। अगर इन दिनों श्रद्धा और नियम के साथ दस महाविद्याओं के मंत्रों का जाप किया जाए, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
ध्यान रखें कि मंत्र जाप हमेशा शांत मन, पवित्रता और विश्वास के साथ ही करें, तभी इसका पूर्ण फल प्राप्त होता है।

यह जरूर पढ़ें: Magh Gupt Navratri 2026: कब से कब तक चलेंगे माघ गुप्त नवरात्रि? जानें पूजा विधि और महत्व
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 19 January 2026 at 19:21 IST