अपडेटेड 18 January 2026 at 12:04 IST
Magh Gupt Navratri 2026: कब से कब तक चलेंगे माघ गुप्त नवरात्रि? जानें पूजा विधि और महत्व
Magh Gupt Navratri 2026 Kab Hai : माघ गुप्त नवरात्रि 2026 साधना, श्रद्धा और आत्मिक शक्ति को बढ़ाने का खास समय है। इन नौ दिनों में अगर सच्चे मन से और गुप्त रूप से मां दुर्गा की उपासना की जाए, तो जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत खास महत्व माना जाता है। देवी शक्ति की आराधना के बिना किसी भी देवी-देवता की पूजा अधूरी मानी जाती है। यही कारण है कि साल में चार बार नवरात्रि आती है। इनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि तो धूमधाम से मनाई जाती हैं, जबकि बाकी दो नवरात्रि गुप्त नवरात्रि के रूप में मनाई जाती हैं।
गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा बाहरी दिखावे के बजाय मन, साधना और श्रद्धा के साथ गुप्त रूप से की जाती है। आइए जानते हैं साल 2026 में माघ गुप्त नवरात्रि कब से कब तक रहेंगी, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और इसका धार्मिक महत्व क्या माना जाता है।
माघ गुप्त नवरात्रि 2026 की तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2026 में माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 19 जनवरी से होगी और इसका समापन 27 जनवरी को होगा। यानी पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा और उनकी शक्तियों की उपासना की जाएगी।
पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
माघ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना का विशेष महत्व होता है। ऐसे में घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 43 मिनट से 10 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इसमें अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इस समय पूजा और साधना करना विशेष फलदायी माना जाता है।
Advertisement
गुप्त नवरात्रि का महत्व
गुप्त नवरात्रि का संबंध दस महाविद्याओं की साधना से जुड़ा होता है। माघ महीने की गुप्त नवरात्रि ठंड के मौसम में और बसंत ऋतु के आगमन के समय पड़ती है। यह नवरात्रि खासतौर पर तंत्र-मंत्र, साधना और गुप्त सिद्धियों के लिए जानी जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों मां दुर्गा और उनकी दस महाविद्याओं की सच्चे मन से पूजा करने पर जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कहा जाता है कि गुप्त नवरात्रि में की गई पूजा जितनी गुप्त रखी जाए, उतनी ही अधिक फलदायी होती है।
Advertisement
गुप्त नवरात्रि की पूजा विधि
गुप्त नवरात्रि की पूजा सरल लेकिन श्रद्धा से भरपूर होती है।
- पहले दिन स्नान करके साफ कपड़े पहनें।
- पूजा स्थान और घर की अच्छी तरह सफाई करें।
- मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं।
- फूल और अक्षत अर्पित करें।
- मां दुर्गा के मंत्रों का जाप मन ही मन करें।
- दुर्गा सप्तशती का पाठ करना इस दिन बहुत शुभ माना जाता है।
- अंत में मां की आरती करें और जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगकर उनका आशीर्वाद लें।
माघ गुप्त नवरात्रि 2026 साधना, श्रद्धा और आत्मिक शक्ति को बढ़ाने का खास समय है। इन नौ दिनों में अगर सच्चे मन से और गुप्त रूप से मां दुर्गा की उपासना की जाए, तो जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग खुल सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 18 January 2026 at 12:04 IST