अपडेटेड 18 January 2026 at 09:49 IST

Shani Sade Sati 2026: शनि की साढ़ेसाती का असर होगा कम, प्रभाव झेल रही राशियों को मिलेगा धनलाभ

Lucky Zodiac Signs 2026: साढ़ेसाती का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। अगर आप धैर्य और सही मेहनत बनाए रखते हैं, तो यह समय आपके लिए नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।

shani sade sati 2026 laxmi-narayana-budhaditya-shukraditya-rajyog-lucky-zodiac-signs-rashifal-dhan-labh lord shani dev
साढ़ेसाती सती 2026 | Image: freepik

Rajyog 2026: साल 2026 में शनि की साढ़ेसाती तीन राशियों पर चल रही है मेष, कुंभ और मीन। आमतौर पर साढ़ेसाती का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं, लेकिन साल 2026 में ऐसा नहीं है। इस समय मकर राशि में चार ग्रहों की मजबूत स्थिति के कारण एक नहीं बल्कि पांच बड़े राजयोग बन रहे हैं। इन राजयोगों का सकारात्मक असर साढ़ेसाती झेल रही राशियों पर भी साफ नजर आएगा।

इसमें मकर राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग, शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग और सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग के साथ-साथ रूचक राजयोग और मंगलादित्य राजयोग भी बन रहे हैं। इन सभी शुभ योगों के कारण शनि की साढ़ेसाती का नकारात्मक प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएगा और कई लोगों को धन, करियर और सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। साल 2026 में बनने वाले ये पांच बड़े राजयोग आपके लिए राहत लेकर आएंगे। करियर से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं।

अगर आपका पैसा लंबे समय से कहीं अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना बन रही है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। बच्चों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। सरकारी काम या प्रशासन से जुड़े मामलों में भी आपको लाभ मिल सकता है।

Advertisement
Uploaded image

कुंभ राशि

कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। इस राशि के स्वामी खुद शनि देव हैं, इसलिए अब तक जो कठिन समय चल रहा था, उसमें जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा।

मकर राशि में बन रहे राजयोग आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करेंगे। घर, वाहन या नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा, जिससे मन को शांति और संतोष मिलेगा। कुल मिलाकर, जीवन में स्थिरता और राहत महसूस होगी।

Advertisement

मीन राशि

मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है, जिसे सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है। लेकिन साल 2026 में बनने वाले शुभ राजयोग आपके लिए उम्मीद की किरण बनकर आएंगे।

इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय बढ़ने के साथ-साथ खर्चों में भी कमी आएगी, जिससे धन बचाना आसान होगा। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। पारिवारिक और निजी रिश्तों में मिठास आएगी और लंबे समय से चला आ रहा तनाव खत्म हो सकता है।

साल 2026 में शनि की साढ़ेसाती पूरी तरह परेशानी देने वाली नहीं है। मकर राशि में बन रहे शक्तिशाली राजयोगों के कारण मेष, कुंभ और मीन राशि वालों को धनलाभ, करियर में तरक्की और मानसिक शांति मिल सकती है। अगर आप धैर्य और सही मेहनत बनाए रखते हैं, तो यह समय आपके लिए नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।

यह जरूर पढ़ें: Mangal Surya Yuti 2026: मंगल और सूर्य की युति से बनेगा मंगल आदित्य राजयोग, जानें किन राशियों के खुलेंगे तरक्की के द्वार, हर काम में मिलेगी सफलता
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 18 January 2026 at 09:49 IST