Shani Gochar 2026: शनि 11 दिन बाद बदलेंगे अपनी चाल, इन 4 राशियों को मिलेगा एक खास अवसर; वरना करते रहेंगे पछतावा
Shani Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है। अब ऐसे में शनि ठीक 11 दिन बाद अपनी चाल बदलने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shani Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि की चाल में आने वाला जरा सा बदलाव भी पूरी दुनिया और सभी 12 राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचा देता है। अभी 17 अप्रैल को शनि देव एक महत्वपूर्ण नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं, जो आज से ठीक 11 दिन बाद होने वाला है।
शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे पद से निकलकर चतुर्थ पद में प्रवेश करेंगे। इस परिवर्तन का असर इतना गहरा होगा कि कुछ राशियों के लिए यह 'गोल्डन चांस' की तरह होगा, वहीं लापरवाही करने वालों को भारी पछतावा हो सकता है। आइए जानते है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि का यह गोचर भाग्य उदय का कारण बनेगा। यदि आपके काम लंबे समय से अटके हुए थे, तो वे अब गति पकड़ेंगे। विशेषकर व्यापारियों के लिए यह समय निवेश करने और नए सौदे फाइनल करने का है। आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर में बड़ा प्रमोशन मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर शनि की विशेष कृपा रहेगी। आपके आठवें भाव में शनि का प्रभाव आपको अचानक धन लाभ करा सकता है। पैतृक संपत्ति के विवाद सुलझेंगे। अगर आप किसी नई योजना पर काम करना चाह रहे हैं, तो यह सही समय है। अपनी सेहत के प्रति लापरवाह न रहें, वरना मौका हाथ से निकल सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि देव छठे भाव में मजबूती लाएंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। अवसरों को पहचानें और आलस्य का त्याग करें।
Advertisement
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। शनि की कृपा से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें - Modi Vs Putin Vs Trump: PM मोदी समेत दुनिया के तीन टॉप लीडर की कीतनी है उम्र, कैसे हैं इतना फिट? जानिए क्या है लाइफस्टाइल
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।