Modi Vs Putin Vs Trump: PM मोदी समेत दुनिया के तीन टॉप लीडर की कितनी है उम्र, कैसे हैं इतना फिट? जानिए क्या है लाइफस्टाइल
Modi Vs Putin Vs Trump: आज की भागदौड़ भरी राजनीति और वैश्विक तनाव के बीच, दुनिया के तीन सबसे शक्तिशाली नेता नरेंद्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप अपनी ऊर्जा और फिटनेस से सभी को हैरान कर देते हैं। इन दिग्ग्जों की उम्र 70 पार है, लेकिन इनके वर्किंग शेड्यूल युवाओं को भी मात देता है। आइए आपको बताते हैं इन तीनों शक्तिशाली नेताओं की उम्र और इनका फिटनेस का राज क्या है?
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Modi Vs Putin Vs Trump: आज के व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोग 40 की उम्र पार करते ही थकान महसूस करने लगते हैं। वहीं दुनिया के तीन सबसे शक्तिशाली नेता जैसे कि नरेंद्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप उम्र के इस पड़ाव पर भी गजब की ऊर्जा के साथ अपने देशों का नेतृत्व कर रहे हैं।आइए जानते हैं इन तीनों महारथियों की उम्र, उनकी डाइट और उनके फिटनेस सीक्रेट्स का सीक्रेट क्या है?
नरेंद्र मोदी के फिटनेस का राज
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा का लोहा पूरी दुनिया मानती है। इनकी उम्र 75 है। यह लगभग 18 घंटे काम करते हैं और उसके बाद भी उनके चेहरे पर थकान नजर नहीं आती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी की फिटनेस का सबसे बड़ा स्तंभ योग और प्राणायाम है। वे रोज सुबह सूर्योदय से पहले उठते हैं और कम से कम 45 मिनट योग करते हैं। वे पूरी तरह शाकाहारी हैं। उनके भोजन में गुजराती खिचड़ी, सहजन के पराठे, फल और दही शामिल होते हैं। वे हल्का भोजन करना पसंद करते हैं ताकि काम के दौरान सुस्ती न आए।
पीएम मोदी मात्र 4 घंटे गहरी नींद लेते हैं, लेकिन उनका मानना है कि योग के कारण यह कम समय की नींद भी उनके शरीर को पूरी तरह रिचार्ज कर देती है।
व्लादिमीर पुतिन के फिटनेस का राज
रूस के राष्ट्रपति पुतिन अपनी 'टफ मैन' इमेज के लिए जाने जाते हैं। इन उम्र 73 साल है। इस उम्र में भी वे घुड़सवारी, जूडो और आइस हॉकी खेलते नजर आते हैं। पुतिन हर सुबह जिम में पसीना बहाते हैं और उसके बाद स्विमिंग करते हैं। तैराकी उनके डेली रूटीन का सबसे जरूरी हिस्सा है। पुतिन को मीठा पसंद नहीं है। वे सुबह के नाश्ते में दलिया, पनीर और शहद लेते हैं। उनके दोपहर के भोजन में अक्सर मछली और सब्जियां होती हैं। वे शराब से भी काफी दूरी बनाकर रखते हैं। वे सुबह का वर्कआउट कभी मिस नहीं करते हैं।
डोनाल्ड ट्रंप के फिटनेस का राज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लाइफस्टाइल बाकी दोनों नेताओं से काफी अलग है, फिर भी उनकी स्टैमिना हैरान करने वाली है। इनकी उम्र 79 साल है। ट्रंप को डाइट को लेकर बहुत सख्त नहीं माना जाता है। उन्हें फास्ट फूड, स्टेक और डाइट कोक काफी पसंद है। लेकिन वह शराब और सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाते हैं। ट्रंप जिम जाने के बजाय गोल्फ खेलना पसंद करते हैं। गोल्फ के मैदान पर घंटों पैदल चलना उनकी कार्डियो एक्सरसाइज का काम करता है। ट्रंप 4 घंटे सोते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप अपने खून को पतला करने के लिए एस्पिरिन लेते हैं।