अपडेटेड 2 August 2024 at 22:04 IST
Shani Dosh: आपके साथ भी घट रही हैं ये घटनाएं? कुंडली में हो सकता है शनि दोष, ऐसे करें बचाव
कुंडली में शनि दोष होने पर व्यक्ति को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनि दोष के लक्षण क्या हैं और इसके निवारण के लिए क्या करें।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Shani Dosh Ke Upay: अपने न्याय और क्रू दृष्टि के लिए जाने जानें वाले शनिदेव अगर किसी व्यक्ति पर मेहरबान हो जाएं, तो उसके जीवन का उद्धार हो जाता है, लेकिन अगर किसी पर उनकी कू दृष्टि पड़ जाए तो उसका पूरा जीवन कष्टों से भर जाता है। कई बार इसके पीछे का कारण कुंडली में शनि दोष भी हो सकता है, लेकिन लोगों को इसके बारे में बहुत ही कम मालूम होता है। आज हम आपको शनि दोष के लक्षण और उससे बचने के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल, जब शनिदेव किसी व्यक्ति के कर्मों पर क्रोधित हो जाते हैं, तो उसकी जिंदगी अस्त-व्यस्त कर देते हैं। ऐसे में व्यक्ति की बुद्धि फिर जाती है, उसके मान-सम्मान में कमी आने लगती है, आर्थिक परेशानियां उसे घेरने लगती है और ये सब होता है शनि दोष के कारण। हालांकि कई बार लोगों को पता नहीं चलता है, कि उनपर शनि दोष चल रहा है, जिसकी वजह से वह इसका निवारण भी नहीं करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शनि दोष के लक्षण और उपाय क्या हैं।
कुंडली पर शनि दोष होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण
- अपने से बड़े-बुजुर्गों का अपमान करना।
- सिर में अधिक दर्द रहना।
- समय से पहले आंखें कमजोर होना।
- कम उम्र में बाल अत्यधिक झड़ना।
- मस्तिष्क में सदैव द्वन्द रहना।
- नास्तिक होना या भगवान का हर बात में मजाक बनाना
- जरूरत से ज्यादा आलसी और चालाक होना।
- चोरी करना, जुआ खेलना और सट्टे लगाना।
शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए उपाय
इन जानवरों को खिलाएं रोटी
शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए शनिदेव को प्रसन्न करना चाहिए। इसके लिए कौवे और काले कुत्ते की सेवा करनी चाहिए। ऐसा करने पर शनि देव बहुत ही जल्दी खुश होते हैं।
बरगद के पेड़ के पास करें ये काम
शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए रोज सुबह उठ कर नहाधोकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। थोड़े से जल में दूध और दो दाने चीनी के डालकर बड़ यानि बरगद के पेड़ पर चढ़ाकर गीली मिट्टी का तिलक लगाएं। इससे शनि की कृपा मिलती है।
Advertisement
शनि दोष के लिए करें ये खास उपाय
शनि ग्रह शांति के लिए कई उपाय किये जाते हैं। जिनमें से एक शनिवार का व्रत, हनुमान जी की आराधना, शनि मंत्र, शनि यंत्र, छायापात्र दान करना प्रमुख उपाय हैं।
ऐसे करें दान
शनिवार के दिन एक लोहे के कटोरे में साबुत उड़द, काले चने और सरसों का तेल मिलाकर एक साथ डाल दें। अब इन सभी को एक साथ लपेटकर उस पर वही कटोरा रख दें और अपने माथे पर लगा कर इसे दान देना शुरू करें। इससे शनि दोष कम होता है।
Advertisement
इन मंत्रों का करें जाप
इसके अलावा आप शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार के दिन कुछ मंत्रों का जाप भी करने सकते हैं। जैसे 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:', 'ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:'।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 2 August 2024 at 22:04 IST