अपडेटेड 1 August 2024 at 23:46 IST

Shukrawar ke upay: सावन में शुक्रवार को करेंगे ये खास उपाय, तो खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। वहीं इन दिनों सावन का महीना चल रहा है। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय आपकी किस्मत के दरवाजे खोल सकते हैं।

Shukrawar ke upay: सावन में शुक्रवार को करेंगे ये खास उपाय, तो खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे
सावन शुक्रवार के उपाय | Image: सावन शुक्रवार के उपाय

Sawan Shukrawar Upay: हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसी कड़ी में शुक्रवार का दिन भी शामिल है, जो धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। इस दिन उनकी विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में इस दिन के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति की किस्मत के बंद दरवाजे खुल सकते हैं।

शास्त्रों के मुताबिक शुक्रवार के दिन विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों की कुंडली में शुक्र दोष का प्रकोप खत्म होता है। वहीं इस दिन मां लक्ष्मी के से कुछ उपायों को किया जाए तो मां बहुत ही जल्दी प्रसन्न होती है और अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। वहीं अगर बात सावन माह के शुक्रवार की हो तो इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं कि सावन माह के शुक्रवार को कौन सा उपाय करने से बंद किस्मत के ताले खुल सकते हैं।

सावन शुक्रवार को करें ये खास उपाय, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

घर में इस जगह करें गंगाजल का छिड़काव
शास्त्रों के मुताबिक जिस घर में साफ-सफाई होती है मां लक्ष्मी वहीं निवास करती हैं। ऐसे में शुक्रवार के दिन अपने घर के मुख्य द्वार को जरूर साफ-सुथरा रखें और इस दिन गंगाजल का छिड़काव करें।

गरीबों को इस चीज का करें दान
अगर शुक्रवार के दिन आप गरीबों को कपड़े दान करते हैं तो इससे भी मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति पर अपनी कृपा बनाएं रखती हैं।

Advertisement

गाय को खिलाएं रोटी
शुक्रवार के दिन सुबह अगर आप गाय को रोटी खिलाते हैं तो मां लक्ष्मी खुश होती हैं और आप पर अपनी कृपा बनाएं रखती हैं।

शाम के समय न होने दें ये काम
शाम का समय मां लक्ष्मी के आगमन का समय होता है। ऐसे में इस समय पूरे घर में लाइट को जलाकर रखें और घर के किसी भी कोने में अंधेरा न होने दें।

Advertisement

इस चीज से होता है पैसों का आगमन
ये बात तो सभी जानते हैं कि मां लक्ष्मी को कमल का फूल कितना प्रिय है। अगर आप मां लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन कमल का फूल अर्पित करते हैं तो आपके घर में पैसों की कभी कमी नहीं होगी।

मां लक्ष्मी को अर्पित करें कुछ चीजें
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्रवार को मां लक्ष्मी के मंदिर में शंख, कौड़ी, कमल, मखाना और बताशा आदि अर्पित करने से धन लाभ होगा। 

यह भी पढ़ें… Paan Upay: शुक्रवार को पान के पत्ते से किया ये खास उपाय, मैरिड लाइफ में लाएगा मिठास; होंगे कई फायदे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 1 August 2024 at 23:46 IST